निजी जमीन पर माइनिंग का कचरा डालने पर बवाल, धनबाद में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते ग्रामीण, Pic Credit- Prabhat Khabar

Dhanbad News: धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र में बेलदारी बस्ती के पास निजी जमीन पर ओबी डंपिंग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया. हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर बिना अनुमति कोयला खनन का मलबा डालने का आरोप है. ग्रामीणों का कहना है कि इससे प्रदूषण फैल रहा है. हालांकि प्रशासन और कोलियरी प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद काम रोक दिया गया है.

विज्ञापन

Dhanbad News, धनबाद, (सुमन सिंह): धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय विवाद हो गया, जब बेलदारी बस्ती के समीप स्थित निजी जमीनों पर कोयला खनन से निकला मिट्टी-पत्थर (ओबी) डाला जाने लगा. यह काम हिलटॉप आउटसोर्सिंग की ओर से किया जा रहा था. जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकजुट होकर तेतुलमारी कोलियरी के मैनेजर कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि बिना परमिशन उनकी जमीन पर माइनिंग का कचरा डाला जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप ओबी डंपिंग से हो रही सांस और त्वचा संबंधित बीमारियां

ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला खनन से निकला मिट्टी-पत्थर निजी जमीनों पर डालने से पूरे इलाके में धूल फैल रही है. घरों में धूल की मोटी परत जम रही है, जिससे लोगों को सांस और त्वचा से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं. साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है. इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने कोलियरी मैनेजर से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आक्रोशित लोग हिलटॉप आउटसोर्सिंग स्थल पर पहुंच गये और ओबी डंपिंग का काम रोककर घंटों प्रदर्शन किया.

Also Read: सरायकेला कोर्ट का बड़ा फैसला, गैर इरादतन हत्या के केस में आरोपी को 10 साल की जेल, जानें पूरा मामला

स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ ने मामले को कराया शांत

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया. पूरे मामले की जानकारी बीसीसीएल के वरीय अधिकारियों को भी दी गयी. इसके बाद मोदीडीह कोलियरी के एजेंट गोपाल कुमार मौके पर पहुंचे और उस जगह का निरीक्षण किया जहां मिट्टी, पत्थर डाला जा रहा था. निरीक्षण के बाद उन्होंने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में उस स्थान पर किसी तरह का प्रदूषण नहीं किया जाएगा. इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर शांतिपूर्वक अपने अपने घर लौट गए. फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

Also Read: धनबाद में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे, BCCL के अधिकारी समेत कई घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola