झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म होते ही ‘एक्स’ पर ट्रेंड करने लगा हेमंत_भैया_सबसे_बढ़िया

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार बनाने के बाद राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हमलोगों ने इनके षड्यंत्रकारी जालों को कुतरा है. हम आगे बढ़ रहे हैं. अब उनके ताबूत में हम आखिरी कील ठोकेंगे... आप घबराइए मत... हेमंत सोरेन हर एक कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा...
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की पूछताछ खत्म होने के बाद सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर हेमंत सोरेन जबर्दस्त ट्रेंड करने लगे. ट्रेंडिंग की-वर्ड था- हेमंत_भैया_सबसे_बढ़िया. हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उनके समर्थकों ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देनी शुरू की. केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के बारे में गंभीर टिप्पणियां कीं. इससे पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर उनके समर्थन में बैठे झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग उनको (सीएम को) फंसाने के लिए षड्यंत्र के जाल बिछा रहे हैं. सरकार बनाने के बाद राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हमलोगों ने इनके षड्यंत्रकारी जालों को कुतरा है. हम आगे बढ़ रहे हैं. अब उनके ताबूत में हम आखिरी कील ठोकेंगे… आप घबराइए मत… हेमंत सोरेन हर एक कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा…
हेमंत सोरेन के संबोधन के पहले और उसके बाद ‘एक्स’ पर तरह-तरह की टिप्पणी की गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा ने लिखा- झारखंडी सरोकार को समर्पित हेमंत सरकार को केंद्र गिराना चाहता है. जांच एजेंसियों के सहारे मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है. ईडी की पूछताछ के विरोध में लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में गढ़वा से सैकड़ों झामुमो सिपाही रांची पहुंचें.
मन्नत सिंह बग्गा ने लिखा- हेमंत सोरेन जिंदाबाद. सबसे पहले बाहर निकलकर अपने कार्यकर्ता से भेंट किया. झामुमो जिंदाबाद. जोहार झारखंड. #हेमंत_भैया_सबसे_बढ़िया. कुंदन राज ने लिखा- गुरुजी के खिलाफ शूट ऐट साइट (देखते ही गोली मारने) का आदेश जारी हुआ था, जब वह अलग झारखंड की लड़ाई लड़ रहे थे. उस महान क्रांतिकारी का खून है हेमंत सोरेन की रगों में. दमन के खिलाफ हमारा संघर्ष पुराना है. जोर जुल्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है. हेमन्त_भैया_सबसे_बढ़िया.
Also Read: हेमंत सोरेन से ईडी ने सात घंटे की पूछताछ, झारखंड के सीएम ने कहा- उनके ताबूत में आखिरी कील ठोंकेंगे
जेएमएम जामताड़ा ने पोस्ट किया- ईडी का रंगारंग कार्यक्रम मनरेगा घोटाले की जांच से शुरू हुआ. वो अचानक से रुक क्यों गया? क्यों एक सक्रिय नेता को महामहिम का कवच देकर झारखंड से भगा दिया गया? क्यों तत्कालीन सीएम को एक नोटिस तक नहीं मिला? घोटालेबाजों की इन्नोवा में क्यों घूमते थे वो?
झारखंडी सरोकार को समर्पित हेमंत सरकार को केंद्र गिराना चाहती है। जांच एजेंसियों के सहारे मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है।
ED की पूछताछ के विरोध में लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के समर्थन मे गढ़वा से सैकड़ो झामुमो सिपाही रांची पहुंचे।#हेमंत_भैया_सबसे_बढ़िया pic.twitter.com/QWCXpExRt1
— JMM Garhwa 🇮🇳 (@JMM_Garhwa) January 20, 2024
ब्रह्मदेव पासवान लिखते हैं- केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा झारखंड के आदिवासी सीएम हेमंत सोरेन को जांच एजेंसी ईडी के द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है. अपनी माटी के लाल हेमंत सोरेन के लिए आज पूरे झारखंड की जनता खड़ी है.
जेएमएम पलामू ने लिखा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए ये आरोप महज चुनावी हैं. झारखंड में अपनी निश्चित हार को देख ‘ताना-शाह’ बौखलाए हुए हैं. हम भी तैयार हैं. इनके इन हथकंडों से डरने या झुकने वाले नहीं हैं. हम डटकर इनका सामना करेंगे. जय हिंद, जय झारखंड.
Also Read: PHOTOS: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा
जेएमएम पूर्वी सिंहभूम ने लिखा- लोफिर आ गए हम. दिखाओ कितना है दम. राहुल केशरी ने कहा- लोगों ने कई कोशिशें कीं मुझे मिट्टी में दबाने की, उन्हें नहीं मालूम कि में बीज हूं, आदत है मेरी बार-बार उग जाने की. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ट्वीट किया- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं !
झारखंड की गलियों में जानवरों से ज्यादा ED के लोग घूम रहे है, लेकिन अपना बड़ा भाई हेमंत सोरेन डरने वाला नहीं है। #हेमन्त_भैया_सबसे_बढ़िया pic.twitter.com/b1dVYZUfjd
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) January 20, 2024
राजेंद्र प्रसाद सिन्हा उर्फ गुड्डू ने लिखा-
मुहब्बत की,
सियासत की,
नफासत की,
बगावत की,
मैं इक जिंदा गवाही हूं
मैं हेमंत का सिपाही हूं.
#हेमन्त_भैया_सबसे_बढ़िया
मनीष कुमार चौधरी ने लिखा- माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद. गिरफ्तार नहीं हुए हेमंत, ईडी की टीम लौट रही है वापस. मोहम्मद फुरकान अहमद ने कहा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा आज अपने तोतों की मदद से मुख्यमंत्री को परेशान करना चाह रही है.
हंसराज मीणा ने लिखा- झारखंड की गलियों में जानवरों से ज्यादा ईडी के लोग घूम रहे हैं, लेकिन अपना बड़ा भाई हेमंत सोरेन डरने वाला नहीं है. हेमन्त_भैया_सबसे_बढ़िया
सन्नी शुक्ला उर्फ रोहन ने कहा- वाकिफ कहां जमाना हमारी उड़ान से, वो और थे जो हार गए आसमान से. हेमं सोरेन जिंदाबाद… वहीं, एक शख्स ने लिखा- हौसला डगमगाएगा-डर भी डरायेगा, कुछ समझ ना आएगा. लेकिन, इसके बाद भी अगर टिके रहे, तो देखना जीतने से कोई न रोक पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




