ePaper

Ranchi News : कल रांची में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 05 Jul 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कल रांची में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छह जुलाई को रांची में भारी बारिश की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

रांची. मौसम विभाग ने छह जुलाई को रांची में भारी बारिश की संभावना जतायी है. इसके अलावा अन्य तीन जिलों लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है. इसी दिन गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में बहुत भारी बारिश संभव है. वहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में 10 जुलाई तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी.

आकाश में बादल छाये रहने की संभावना

इससे पहले पांच जुलाई यानी शनिवार को राज्य के कई जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन रांची में आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने सात जुलाई को सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola