गर्मी से लोग बेहाल, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
गर्मी से लोग बेहाल, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

सिल्ली मुरी व आसपास के इलाकों में गर्मी का पारा चढ़ने से लोग बेहाल हो रहे हैं.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली मुरी व आसपास के इलाकों में गर्मी का पारा चढ़ने से लोग बेहाल हो रहे हैं. सोमवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियश रहा. दिन चढ़ते ही गर्मी इतनी हो जाती है कि लोग दोपहर से पहले ही घरों में दुबक जाते हैं. शाम को तापमान कम होने पर घर से निकलते हैं. एक महिला कड़ी धूप में सिलिंडर माथे पर लेकर उस पर छाता लगाकर धूप में जाती दिखी. इस गर्मी में स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है. स्कूली बच्चे मुंह पर कपड़ा डाल कर धूप से बचाव करते दिख रहे हैं. कई स्कूली बच्चे सड़क के किनारे के प्याऊ पर प्यास बुझाते दिखे. स्कूली बच्चों को स्कूल बसों और वैन में भी गर्मी से परेशानी हो रही है. इनको स्कूल छोड़ने ले जाने में अभिभावक भी परेशान हो रहे है. अभिभावकों ने स्कूल संचालकों से स्कूलों को गर्मी को देखते हुए बंद करने अथवा समय में बदलाव करने की मांग की है.

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola