कोयला चोरी के लिए हो रहा ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल

सोमवार को सीआईएसएफ जवानों ने ड्रोन कैमरे से हवाई सर्वेक्षण किया.
डकरा. डकरा रेलवे साइडिंग से होनेवाली कोयला चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को सीआईएसएफ जवानों ने ड्रोन कैमरे से हवाई सर्वेक्षण किया. इस संबंध में कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि हम अपने कमांड क्षेत्र में कोयला चोरी को लेकर जीरो टॉलरेंस पर लगातार काम कर रहे हैं, इसके लिए हर जरूरी तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. ड्रोन कैमरे से कोयला चोरी हर संभावित प्वाइंट, उपयोग किए जाने वाले रास्ते, चोरी का कोयला स्टाॅक करने वाले स्थान आदि को देखा जा रहा है, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके. नये कमांडेंट अमित कुमार के योगदान देते ही सीआईएसएफ का पूरा तेवर बदल गया है, जिसके कारण कोयला चोरी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




