खूंटी जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हर मंगलवार को होगी जन सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
khunti dc

खूंटी उपायुक्त

Khunti News: खूंटी जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने पहल की है. जिले में अब हर मंगलवार को सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में जन सुनवाई होगी, जहां आम लोगों की शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाएगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालयों में हर मंगलवार को (अवकाश की स्थिति में अगले कार्य दिवस पर) लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) का आयोजन किया जाएगा.

प्रखंड स्तर पर ही होगा समस्याओं का समाधान  

इस निर्णय का उद्देश्य ये है कि आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. उनकी समस्याओं का तुरंत और प्रभावी निष्पादन प्रखंड स्तर पर ही किया जा सके. अधिकांश समस्याओं का समाधान प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के स्तर से ही संभव है, जिसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है. 

आम नागरिकों से अपील

डीसी ने जिले के सभी आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे अपने संबंधित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में हर मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में भाग लें. उन्होंने कहा कि इससे समय और संसाधनों की बचत होगी और समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही जल्दी किया जा सकेगा. 

अधिकारियों की मौजूदगी में होगी सुनवाई 

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कि विधि-व्यवस्था और अन्य संबंधित मामलों का तुरंत निष्पादन किया जा सके. उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि जन सुनवाई कार्यक्रम में मिली सभी शिकायतों और उनके निस्तारण से संबंधित प्रतिवेदन समय पर प्रेषित किया जाए, जिससे शिकायतों के समाधान की निगरानी की जा सके. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस कार्यक्रम का गंभीरता से अनुपालन करें, जिससे कि आम लोगों  को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा सके. 

जिला स्तर पर भी जारी रहेगी जन सुनवाई 

इसके अलावा डीसी द्वारा हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से समाहरणालय खूंटी में जिला स्तर पर लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) का आयोजन किया जा रहा है. जहां प्रखंड और अंचल स्तर पर शिकायतों का समाधान न होने की स्थिति में जिला स्तर पर भी शिकायतों के समाधान के लिए लोग शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) में भाग लेकर उपायुक्त के सामने अपनी शिकायतों को रख पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola