झारखंड पर अगले 3 दिन भारी, जमकर बरसेगा मानसून, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने जलजमाव वाले इलाके में लोगों को जाने से मना किया है.
Heavy Rain Alert: झारखंड में अगले 3 दिन तक लोगों को मौसम भारी पड़ने वाला है. 72 घंटे के दौरान राज्य के 24 में से 22 जिलों में वर्षा की चेतावनी दी गयी है. कहा गया है कि इन 22 जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी. तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. इसलिए 15 से 17 सितंबर तक लोग सतर्क रहें. सावधानी से रहें.
Table of Contents
Heavy Rain Alert: झारखंड के 22 जिलों में अगले 3 दिन में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 15 सितंबर से 17 सितंबर के बीच झारखंड के 22 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.
मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर दी चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी स्पेशल बुलेटिन में बताया गया है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोाकरो, धनबाद, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में अगले 3 दिन के दौरान कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है.
Heavy Rain Alert: 15 सितंबर को 16 जिलों में भारी वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
16 सितंबर को देवघर समेत 11 जिलों में भारी वर्षा संभव
16 सितंबर 2025 को बाबानगरी देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, चतरा और रामगढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.
17 सितंबर को गोड्डा समेत 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट
17 सितंबर 2025 को मौसम केंद्र रांची की ओर से 12 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है. कहा गया है कि बाबानगरी देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

समुद्र तल पर फैला है चक्रवाती परिसंचरण
मौसम केंद्र की ओर से जारी स्पेशल बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर तेलंगाना और उससे सटे विदर्भ के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र सुबह 8:30 बजे आईएसटी तक बना हुआ है. इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर मध्य विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है.
झारखंड के इन जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट
- पूर्वी सिंहभूम
- पश्चिमी सिंहभूम
- सिमडेगा
- सरायकेला-खरसावां
- देवघर
- दुमका
- गिरिडीह
- गोड्डा
- जामताड़ा
- पाकुड़
- साहिबगंज
- रांची
- बोाकरो
- धनबाद
- खूंटी
- रामगढ़
- हजारीबाग
- कोडरमा
- चतरा
- पलामू
- गढ़वा
- चतरा
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है चक्रवात
इसके बाद यह एक अवशिष्ट ऊपरी हवाओं के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में लगभग उत्तर की ओर बढ़ सकता है. पश्चिमी हवाओं में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ (निम्न दबाव की रेखा) मोटे तौर पर 84 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ 23 डिग्री उत्तरी अक्षांत के उत्तर में फैली हुई है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक ऊपरी हवाओं का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है.
झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक कुछ जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि उपरोक्त मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड में 15 से 17 सितंबर के दौरान लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा देखने को मिलेगी. कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है. इसलिए जनता से अपील की गयी है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें. इस दौरान वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

येलो अलर्ट वाले क्षेत्र में क्या होगा असर?
मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि जिन जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां कृषि और बागवानी फसल और पौधरोपण को मामूली क्षति हो सकती है. निचले इलाकों में जलजमाव होने की संभावना है. इसलिए ऐसे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नालियों को साफ रखना चाहिए. कूड़े, पत्ते, प्लास्टिक की थैलियां, मलबा आदि के लिए नालियों का पहले ही निरीक्षण कर लें.
6 इंच बहता पानी आपको गिरा सकता है, सावधान रहें
मौसम केंद्र ने लोगों से कहा है कि बहते पानी में न चलें. 6 इंच बहता पानी आपको गिरा सकता है. अगर पानी में चलने की कोई मजबूरी है, तो वहां चलें, जहां पानी स्थिर हो. बढ़ न रहा हो. इस दौरान आप जहां चल रहे हैं, वहां की जमीन की मजबूती की जांच के लिए मजबूत छड़ी का इस्तेमाल जरूर करें. टीवी, रेडियो या सोशल मीडिया पर मौसम की जानकारी लेते रहें.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




