ePaper

झारखंड के रांची समेत 4 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated at : 12 Sep 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Today: तीन घंटे के अंदर झारखंड की राजधानी रांची समेत चार जिलों का मौसम बदल सकता है और झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड की राजधानी रांची समेत चार जिलों में मौसम का मिजाज तीन घंटे के अंदर बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम का पूर्वानुमान

इन चार जिलों में झमाझम बारिश के आसार


मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के जामताड़ा, रांची, चतरा और लोहरदगा जिले में अगले तीन घंटे के अंदर झमाझम बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. इस बाबत चेतावनी भी जारी की गयी है.

मौसम का पूर्वानुमान

फिर हो सकती है भारी बारिश


झारखंड में 15 और 16 सितंबर 2025 को फिर भारी बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर-पूर्वी, उत्तर-मध्य एवं निकटवर्ती म‍ध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. 18 सितंबर 2025 तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Diwali Mela 2025: रांची में जेसोवा का दिवाली मेला 9 अक्टूबर से, सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को आमंत्रण

मौसम विभाग ने किया आग्रह


मौसम विभाग ने वेदर को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि सतर्क रहें. सावधान रहें. सुरक्षित स्थान पर ही ठहरें. बारिश में पेड़ के नीचे किसी भी हाल में नहीं रुकें. बिजली खंभों से दूर रहें. किसान खेतों में नहीं जाएं और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

ये भी पढ़ें: Ranchi Durga Puja Pandal 2025: एक नजर में देखें कहां बन रहा कैसा पंडाल, कहीं प्रेम मंदिर तो कहीं तिरुपति बालाजी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola