ePaper

सावधान! रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश, रामगढ़ में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Updated at : 14 Sep 2025 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Nowcast Weather Warning Ranchi Ramgarh Jharkhand ka Mausam

रांची में भारी बारिश के बीच पन्नी टांगर आगे बढ़ता ठेला वाला.

Nowcast Weather Warning for Ranchi Ramgarh: मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी के एक घंटे के भीतर राजधानी रांची में झमाझम बारिश शुरू हो गयी है. बादल गरज रहे हैं. तेज हवाएं चल रही हैं. रामगढ़ के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसलिए रांची और रामगढ़ के लोग अगले 3 घंटे तक बेहद सावधान और सतर्क रहें.

विज्ञापन

Nowcast Weather Warning: रांची और रामगढ़ के लोग सावधान रहें. थोड़ी देर में इन दोनों जिलों में गरज के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. तेज आंधी भी चल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है.

एक से तीन घंटे में रामगढ़ और रांची में वर्षा-वज्रपात

रविवार को येलो अलर्ट जारी करते तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा गया है कि अगले एक से तीन घंटे में झारखंड की राजधानी रांची और उससे सटे रामगढ़ जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

Nowcast Weather Warning: कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी

इस दौरान इन दोनों जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षित रहें लोग, पेड़ और बिजली के पोल से दूर रहें

मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी में येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ दिशा-निर्देश भी दिये हैं. कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए लोग घरों में रहें. बाहर हैं, तो सुरक्षित स्थानों पर शरण ले लें. वर्षा-वज्रपात की आशंका हो, तो किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. बिजली के पोल से दूर रहें. पक्की छत के नीचे ही शरण लें.

रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश, चल रही तेज हवा

राजधानी रांची में बाकायदा झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है. मेघ गरज रहे हैं. तेज हवाएं भी चल रहीं हैं. इसलिए रामगढ़ और रांची दोनों जिलों के लोग बेहद सावधानी बरतें. मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही समूचे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी कर कहा था कि कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के रांची समेत 4 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

13, 14, 15, 16, 17 और 18 सितंबर तक झारखंड में गरज-चमक के साथ वर्षा- वज्रपात की आशंका, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश के बावजूद रांची में बढ़ा तापमान, IMD के 2-2 येलो अलर्ट जारी

झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola