Jharkhand News: राज्यपाल रमेश बैस का निर्देश- विवि में खाली पड़े पदों पर शीघ्र हो नियुक्ति

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Sep 2022 9:53 AM

विज्ञापन

राज्यपाल रमेश बैस ने विवि में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने दिया है. राज्यपाल ने कल विवि की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये.

विज्ञापन

रांची: राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने रोस्टर क्लियरेंस करने, विवि में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा राज्य के विवि में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियमित नियुक्ति करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. इसके लिए उन्होंने यूजीसी एक्ट-2018 का परिनियम बनाने व इसे लागू करने के लिए कहा है. राज्यपाल ने झारखंड यूनिवर्सिटी अॉफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) का परिनियम अब तक नहीं होने पर चिंता जतायी.

राज्यपाल श्री बैस ने मंगलवार को राजभवन में विवि की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की. राज्यपाल ने विवि के लिए कुलपति की नियमित नियुक्ति की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली. सभी विवि को शीघ्र बीएड कोर्स का शुल्क निर्धारण करने का निर्देश दिया. उन्होंने झारखंड अोपेन यूनिवर्सिटी और जमशेदपुर महिला विवि की आधारभूत संरचना के विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

उच्च शिक्षा विभाग को विवि व कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन निर्धारण के कार्यों में गति लाने को कहा. इसके लिए आवश्यकतानुसार विवि के कुछ कर्मियों को इस कार्य में लगाने की भी बात कही. बैठक में उन्होंने कहा कि विवि में एक पदाधिकारी ऐसे हों, जिनके पास विवि की संरचना से संबंधित कार्यों की पूरी जानकारी हो. उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सभी को समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है.

उच्च शिक्षा के विकास के लिए कार्यप्रणाली में गति लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कार्य में शिथिलता शिक्षा जगत एवं राज्य के विकास में बाधक है. बैठक में जेपीएससी की अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल कुमार पुरवार, उच्च शिक्षा निदेशक सूरज कुमार आदि उपस्थित थे.

ओपेन विवि के भवन पर काम कराने का निर्देश 

बैठक में उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विवि, मेदिनीनगर को पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन आदि शीघ्र हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. झारखंड अोपेन यूनिवर्सिटी को अलग भवन उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के समीप लगभग सात एकड़ भूमि चिह्नित की गयी है. उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola