Gold Rate Today : रांची में सोने की कीमत ने ग्राहकों को रुलाया तो चांदी के रेट ने दी राहत, जानें नया भाव

Updated:
विज्ञापन
Gold Rate Today : रांची में सोने की कीमत ने ग्राहकों को रुलाया तो चांदी के रेट ने दी राहत, जानें नया भाव

राजधानी रांची में सोने की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 48,710.0 रूपये हुआ तो चांदी की कीमत में 1,130 की गिरावट हुई है.

विज्ञापन

Gold Rate Ranchi रांची : सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, कल भी राजधानी रांची में सोने की कीमतों में 170 रूपये की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद सोने की कीमत 48,710.0 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 28 नंवबर सोने की कीमत 48,540.0 रूपये पर बंद हुआ था. लेकिन चांदी की कीमतों ने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी, बता दें कि कल चांदी की कीमतों में 1,130.0 रूपये की गिरावट हुई.

क्यों कि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार होते रहता है उतार चढ़ाव

बता दें कि भारत अपनी खपत का अधिकतर सोना विदेशों से आयात करता है, इसलिए वैश्विक गतिविधियों और डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमतों का इस पर पड़ता है. भारत में आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोना विदेशों से मंगाया जाता है. जिसके कारण भारत के बाजारों में भी इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर पड़ता है. बता दें कि डिमांड बढ़ने के कारण भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव होते रहता है.

गहने खरीदते समय किन बातों का रखे ध्यान

जब आप गहने खरीदते हैं तो किसी भी आभूषण का हॉलमार्क का जरूर ध्यान से देखें. क्यों कि हॉलमार्क इस बात को प्रमाणित करता है कि दुकानदार ने जो समान ग्राहक को दिया है वो उतने ही कैरेट का है जितना कि उस आभूषण पर लिखा है. ये हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है. क्यों कि हॉलमार्किंग आभूषण खरीदे गये धातु का आधिकारिक रिकॉर्ड है. ये आपको असली और नकली की पहचान करने में मदद करता है.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola