महिला की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन को जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 10:38 PM
Birsa Munda
डायन-बिसाही का आरोप लगाकर की थी महिला की हत्या
बेड़ो. थाना पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपियों में तीन भाइयों व एक नाबालिग समेत चार को न्यायिक हिरासत में लिया है. पुलिस ने शनिवार को तीन को जेल भेज दिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कांड संख्या 96/24 भादवि की धारा 103/3(5) भी, एनएस व डायन प्रतिषेध अधिनियम 2001 के तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जेल भेजे गये तीन आरोपियों में मंगल उरांव, सोमरा उरांव और राजू उरांव शामिल हैं. उनपर भसनंदा गांव में सोमवार की रात डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मुन्नी उराइंन पति मंगरा उरांव की लाठी-डंडे से पीटकर कर हत्या करने का आरोप है. इधर थाना प्रभारी नकुल साह ने कहा कि शीघ्र ही एक फरार आरोपी को पकड़ लिया जायेगा. मृतका के पुत्र सुमित उरांव ने थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










