ePaper

झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किया ये आग्रह

Updated at : 08 May 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किया ये आग्रह

पूर्व सीएम मधु कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए मधु कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्धि के आदेश ( conviction order) को निलंबित करने का आग्रह किया है. मधु कोड़ा ने अपनी याचिका दायर कर कहा है कि वह पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रहे हैं और पूर्व सीएम भी रहे हैं. नवंबर 2024 में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उन्हें चुनाव लड़ना है. अगर उनकी सजा पर स्टे नहीं लगाया गया तो वह चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे.

क्या है मामला

बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने इस याचिका का विरोध किया और कहा कि पूर्व में हाईकोर्ट ने ऐसी याचिका खारिज की है. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई 13 अगस्त 2024 को रखी है. आपको बता दें कि 2017 में हाईकोर्ट ने मधु कोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. लेकिन साल 2018 में मधु कोड़ा को इस मामले में बेल दे दी गई थी और जुर्माने पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद वर्ष 2020 में मधु कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी देकर सजा माफ करने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

Also Read : झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा BJP के शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर गए दिल्ली, साथ नहीं जा सकीं उनकी पत्नी MP गीता कोड़ा

चुनाव से पहले पत्नी हुई बीजेपी में शामिल

आपको बता दें कि मधु कोड़ा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल हुई थी. बीजेपी ने गीता कोड़ा को सिंहभूम से लोकसभा का टिकट दिया है. खुद पीएम मोदी चाईबासा में गीता कोड़ा के लिए प्रचार करने आए थे. इस दौरान चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा संबोधित किया था.

Also Read : कल तक गीता और मधु कोड़ा भ्रष्ट थे, आज पवित्र हो गये : बन्ना गुप्ता

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola