Sports : एआइएफएफ फीफा फुटबॉल अकादमी के लिए ट्रायल शुरू

Updated at : 26 Apr 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : एआइएफएफ फीफा फुटबॉल अकादमी के लिए ट्रायल शुरू

चयनित फुटबॉलरों का चयन एआइएफएफ फीफा फुटबॉल अकादमी के लिए किया जायेगा

विज्ञापन

रांची. युवा फुटबॉलरों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए एआइएफएफ फीफा फुटबॉल अकादमी ने टैलेंट हंट शुरू किया है. इसके तहत शनिवार को होटवार स्थित खेलगांव में अंडर-15 बालिका फुटबॉलरों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया. ट्रायल के पहले दिन झारखंड के विभिन्न जिलाें से 105 फुटबॉलर शामिल हुईं. रविवार को अंतिम रूप से खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. चयनित फुटबॉलरों का चयन एआइएफएफ फीफा फुटबॉल अकादमी के लिए किया जायेगा, जहां उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. बालिका फुटबॉलरों के ट्रायल के बाद बालक वर्ग का ट्रायल होगा. बालिका वर्ग के ट्रायल में 2010 और 2011 में जन्में फुटबॉलर और बालक वर्ग में 2010, 2011 और 2012 में जन्में फुटबॉलर ही हिस्सा ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola