होर्डिंग पर रांची नगर निगम सख्त, एक हफ्ते में जमा करें स्ट्रेंथ रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
hoarding on road

रोड में होर्डिंग (AI Image)

Ranchi News: रांची शहर में रोड किनारे लगाए गए सभी होर्डिंग की स्ट्रेंथ रिपोर्ट रांची नगर निगम को जमा करनी होगी. ये आदेश सभी विज्ञापन एजेंसियों और आम लोगों के लिए है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में रांची नगर निगम ने आदेश जारी किया गया है शहर में सड़कों के किनारे लगाए गए सभी होर्डिंग की स्ट्रेंथ रिपोर्ट रांची नगर निगम को जमा करनी होगी. इस संबंध में निगम के उप प्रशासक द्वारा आदेश जारी किया गया है. रांची नगर निगम ने हादसे रोकने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में सभी विज्ञापन एजेंसियों और आम लोगों से कहा गया है कि यदि उनकी छत या जमीन पर किसी प्रकार का होर्डिंग लगा है, तो उसकी स्ट्रेंथ रिपोर्ट स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सत्यापित कराकर नगर निगम में जमा करें.

नहीं जमा करने पर क्या होगा 

एक सप्ताह के अंदर स्ट्रेंथ रिपोर्ट नहीं जमा कराने पर सभी होर्डिंग को काटकर हटाने की कार्रवाई नगर निगम शुरू करेगा. 

सुरक्षा सुनिश्चित करने का कदम

नगर निगम ने यह कदम मनमाने तरीके से लगाये गये होर्डिंगों से होने वाले जानमाल के नुकसान और खतरे को देखते हुए उठाया है. पहले रांची नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले अधिकतर होर्डिंग बिना किसी मानक के लगाए जाते थे. अधिकतर विज्ञापन एजेंसियां अपने अनुसार सड़क किनारे या छतों पर स्ट्रक्चर खड़ा कर देती थीं. इन होर्डिंगों को लगाते समय किसी इंजीनियर की स्ट्रेंथ रिपोर्ट नहीं ली जाती थी. इससे कई बार आंधी-तूफान में होर्डिंग टूट कर या उखड़कर गाड़ियों पर गिर जाते थे. इसे देखते हुए नगर निगम ने सभी होर्डिंग के लिए स्ट्रेंथ रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.  

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

इसे भी पढ़ें: रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं, जुलूस से लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola