ePaper

दिवाली में फ्लाइट से रांची आने-जाने में यात्रियों की होगी जेब ढीली, बेंगलुरु का किराया 24 हजार से अधिक

Updated at : 08 Nov 2023 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली में फ्लाइट से रांची आने-जाने में यात्रियों की होगी जेब ढीली, बेंगलुरु का किराया 24 हजार से अधिक

दिल्ली से रांची का किराया 12831 से 13828 रुपये, मुंबई से रांची का किराया 9426 से लेकर 22511 रुपये व हैदराबाद से रांची का किराया 11783 से 18872 रुपये है.

विज्ञापन

रांची : देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों को दीपावली में फ्लाइट से रांची आना महंगा पड़ रहा है. वहीं, छठ पूजा के बाद वापस लौटना भी महंगा पड़ रहा है. दीपावली के एक दिन पूर्व 11 नवंबर को बेंगलुरु से रांची का किराया 12790 से 24838 रुपये, गोवा से रांची का किराया 12089 से 20858, दिल्ली से रांची का किराया 12831 से 13828 रुपये, मुंबई से रांची का किराया 9426 से लेकर 22511 रुपये व हैदराबाद से रांची का किराया 11783 से 18872 रुपये है.

वहीं, छठ पूजा के बाद 20 नवंबर को रांची से विभिन्न शहरों के लिए विमान का किराया भी महंगा हो गया है. रांची से दिल्ली का किराया 10325 से 28605, रांची से बेंगलुरु का किराया 11376 से 21403 रुपये, रांची से हैदराबाद का किराया 9643 से 16253 रुपये, रांची से मुंबई का किराया 11676 से 18725 रुपये व रांची से पुणे का किराया 14976 से 23338 रुपये तक पहुंच गया है.

Also Read: दिल्ली से रांची जा रहे विस्तारा की फ्लाइट को झेलना पड़ा खराब मौसम की मार, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

ज्यादा किराया वसूलना ठीक नहीं : अजमानी

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य और झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने एयरलाइंस कंपनियों द्वारा किराये में बेतहाशा वृद्धि किये जाने पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने सांसद से हस्तक्षेप का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय और पीएमओ को भी इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि त्योहारी सीजन में किराये के रूप में अतिरिक्त वित्तीय भार से यात्रियों को राहत मिल सके. यात्रियों से ज्यादा किराया वसूलना ठीक नहीं है. दीपावली व छठ को देखते हुए किराये को नियंत्रित करने की पहल की जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola