ePaper

नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट स्थित भेल कंपनी के यार्ड में लगी आग

Updated at : 20 Apr 2024 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्रोजेक्ट स्थित भेल कंपनी के स्टोर यार्ड में भीषण आग लग गयी, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान का अनुमान है. हालांकि एनटीपीसी द्वारा अब तक नुकसान का आकलन नही किया गया है.

विज्ञापन

टंडवा(चतरा). एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्रोजेक्ट स्थित भेल कंपनी के स्टोर यार्ड में भीषण आग लग गयी, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान का अनुमान है. हालांकि एनटीपीसी द्वारा अब तक नुकसान का आकलन नही किया गया है. अगलगी में दस कंटेनर समेत लगभग एक हजार केबल वायर का बंडल समेत तीसरी यूनिट के लिए रखे गये उपकरण के जलने की सूचना है. यह घटना शुक्रवार दोपहर की है. घटना के बाद पूरा क्षेत्र धुआं से भर गया. जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के सात नंबर यार्ड की तरफ घास में आग लगाने से धुआं उठता देख मजदूरों ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी. अधिकारी जब तक सक्रिय होते, तब तक घास में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सभी मजदूर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. घटना की सूचना मिलने पर सीआइएसएफ का अग्निशमन दस्ता दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गया. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि सीसीएल की मगध व आम्रपाली परियोजना से भी दमकल गाड़ी मंगायी गयी. इससे भी आग की लपटें नहीं बुझ सकी तो जिला अग्निशमन दस्ता व एनटीपीसी की पतरातु से भी दमकल की मदद मांगी गयी. इसके बाद आग बुझी. एनटीपीसी अधिकारियों का कहना हैं कि आग पर 95 प्रतिशत काबू पाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि चर्चा है कि वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग लगी है. इससे पूर्व भी भेल कंपनी के यार्ड व कॉन्वेयर सिस्टम में आग लगी थी. आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है. हालांकि आग से पावर प्लांट को कोई नुकसान नही हुआ हैं. पावर प्लांट से निर्बाध बिजली आपूर्ति चालू थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola