शहीद की पांचवीं पुण्यतिथि मनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2025 9:45 PM
विज्ञापन
चोरेया गांव में शुक्रवार को शहीद अभिषेक कुमार साहू की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी
विज्ञापन
चान्हो.
चोरेया गांव में शुक्रवार को शहीद अभिषेक कुमार साहू की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कांग्रेस के मोजीबुल्लाह, अजीत सिंह सहित अन्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री तिर्की ने कहा कि अभिषेक कुमार साहू ने बाॅर्डर पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. उनका शहादत क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा. श्री तिर्की ने शहीद अभिषेक की माता कांति देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सीओ संजीव कुमार, बीडीओ बरुन कुमार, ने भी विचार व्यक्त किये. संचालन विनोद भगत ने किया. मौके पर पप्पू साहू, मनोज साहू, अमित तिवारी, अरविंद सिंह, अविनाश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, चरवा उरांव, प्रमोद लाल, मुखिया रेखा सांगा, रामप्रसाद साहू, आबिद खान, प्रमोद लाल, चरवा उरांव, अनिल साहू, गौतम कुमार, मन्ना उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.चान्हो 1, शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बंधु तिर्की व अन्य.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










