Ranchi News : टेडी गिफ्ट कर जतायेंगे अपना स्नेह

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन सोमवार को टेडी डे के रूप में मनाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन सोमवार को टेडी डे के रूप में मनाया जायेगा. इस दिन प्रेम और स्नेह के साथ भावना और संवेदनाओं को व्यक्त करने का खास मौका होगा. इस दिन प्रेमी जोड़े, दोस्त और परिवार के सदस्य एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट कर प्यार और स्नेह का इजहार करते हैं. इधर, वेलेंटाइन वीक के तहत राजधानी पूरी तरह सजी हुई है. गिफ्ट सेंटर में हर दिन को सेलिब्रेट करने वाले गिफ्ट की भरमार है. मॉल और बड़े गिफ्ट सेंटर में बड़े और नामी ब्रांड के टेडी बियर का कलेक्शन दिखने को मिल रहा है.

हर दिन को खास बना रहे युवा

वेलेंटाइन वीक के हर दिन को युवा खास बनाने में जुटे हुए हैं. युवाओं की टोली को मॉल, गिफ्ट सेंटर और शोरूम के पास देखा जा सकता है. युवा टेडी डे को लेकर खास अंदाज में अपनी भावना बयां कर रहे है. उनका कहना है कि यह दिन सिर्फ गिफ्ट देने का दिन नहीं है. इस दिन रिश्तों में नजदीकी को बढ़ाने का खास मौका होता है. यह दिन प्यार में कोमलता, देखभाल और भावनाओं की अभिव्यक्ति से जुड़ा है, जो एक छोटे से टेडी बियर के माध्यम से भी किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola