रांची में बिजली कैंप : उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेगा बिजली विभाग

Published at :07 May 2026 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में बिजली कैंप : उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेगा बिजली विभाग

राजधानी रांची के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 11 मई से बिजली कैंप लगाया जायेगा. इसमें उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं.

विज्ञापन

11 से 30 मई तक उपभोक्ता कैंप में अपनी समस्या बता सकते हैं रांची. राजधानी रांची के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 11 मई से बिजली कैंप लगाया जायेगा. इसमें उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं. विद्युत अधीक्षण अभियंता (आपूर्ति अंचल रांची) डीएन साहू ने कहा कि 11 से 30 मई तक उपभोक्ता कैंप में अपनी समस्या बता सकते हैं. बिजली बिल संबंधी परेशानी, स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी, स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए आवेदन देने तथा मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए कैंप दिन के 11 से दो बजे तक लगाया जायेगा. कब कहां लगेगा कैंप 11 मई : पंचायत भवन कांके, विद्युत सबस्टेशन कोकर चौक, विद्युत सबस्टेशन खूंटी. 12 मई : विद्युत सबस्टेशन आइटीआइ रातू रोड, पीतांबरा पैलेस बूटी मोड़. 13 मई : विद्युत सबस्टेशन पुरानी विधानसभा, विद्युत सबस्टेशन हरमू. 14 मई : विद्युत सबस्टेशन सेवा सदन व मोरहाबादी. 15 मई : विद्युत सबस्टेशन इटकी, अनुमंडल कार्यालय बुंडू, विद्युत सबस्टेशन तोरपा. 16 मई : विद्युत सबस्टेशन हटिया व विद्युत सबस्टेशन हरमू. 17 मई : पंचायत भवन ठाकुरगांव, सबडिवीजन ऑफिस कोकर विद्युत कॉलाेनी, विद्युत सबस्टेशन बेड़ो. 18 मई : पंचायत भवन पिठोरिया, नामकुम ब्लॉक कार्यालय खिजरी, विद्युत सबस्टेशन खूंटी. 19 मई : अवर प्रमंडल कुसई कॉलानी, विद्युत सबस्टेशन अशोक नगर. 20 मई : प्रशाखा कार्यालय न्यू मार्केट रातू रोड, विद्युत सबस्टेशन पानी टंकी बरियातू. 21 मई : विद्युत सबस्टेशन ब्रांबे, विद्युत सबस्टेशन टाटीसिल्वे. 22 मई : विद्युत सबस्टेशन हिनू, विद्युत सबस्टेशन बहू बाजार पॉलिटेक्निक, विद्युत सबस्टेशन तोरपा. 23 मई : कांके प्रखंड कार्यालय व कोकर विद्युत कार्यालय. 24 मई : विद्युत सबस्टेशन रातू चट्टी व विद्युत सबस्टेशन ओरमांझी. 25 मई : विद्युत सबस्टेशन तुपुदाना, विद्युत सबस्टेशन पॉलिटेक्निक बहू बाजार, विद्युत सबस्टेशन खूंटी. 26 मई : विद्युत सबस्टेशन कांके रोड व विद्युत सबस्टेशन चुटिया पावर हाउस. 27 मई : चान्हो ब्लॉक कार्यालय व तमाड़ ब्लॉक कार्यालय. 28 मई : विद्युत सबस्टेशन धुर्वा, विद्युत सबस्टेशन पुंदाग व विद्युत सबस्टेशन तोरपा. 29 मई : पंचायत भवन गागी कांके व आरएमसीएच विद्युत कार्यालय. 30 मई : मैक्लुस्कीगंज ब्लॉक कार्यालय, सिल्ली ब्लॉक कार्यालय व विद्युत सबस्टेशन खूंटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola