Ranchi News: होटल अशोका को पुनर्जीवित करने का होगा प्रयास : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 11:32 PM
Birsa Munda
Ranchi News: होटल अशोका को राज्य सरकार पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगी. यह होटल प्राइम लोकेशन में हैं, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.
रांची. होटल अशोका को राज्य सरकार पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगी. यह होटल प्राइम लोकेशन में हैं, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे करोड़ों की यह संपत्ति बरबाद हो रही है. झारखंड सरकार इस होटल को संचालित करने की दिशा में पहल करेगी. हालांकि इससे पहले बिहार सरकार और केंद्र सरकार के पास लंबित मामलों व हिस्सेदारी को निबटाना होगा. उक्त बातें पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहीं. वह सोमवार को होटल अशोका में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मियों से वार्ता कर रहे थे.
नियमानुसार कार्रवाई करेगी सरकार
इस अवसर पर कर्मचारियों की तरफ से पंकज कुमार ने अपनी बातें रखीं. मंत्री ने कर्मचारियों की बातें सुनने के बाद कहा कि समझौते के तहत झारखंड को बिहार सरकार और केंद्र द्वारा राशि दी जानी है, लेकिन वह अब तक नहीं मिली है. मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि झारखंड सरकार सातवें वेतनमान तथा सेवानिवृत्ति आयु सीमा 60 वर्ष के लिए नियमानुसार कार्रवाई करेगी. इस अवसर पर कर्मियों की ओर से दीपक कुमार सहाय, ओमप्रकाश, सुरेंद्रलाल शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर और जीतू सिंह भी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










