ePaper

सीआइएसएफ जवान ने हाॅलपैक को जलने से बचाया

Updated at : 24 Nov 2024 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
सीआइएसएफ जवान ने हाॅलपैक को जलने से बचाया

सीआइएसएफ जवान हेमंत कुमार पांडेय की तत्परता से केडीएच परियोजना में एक हाॅलपैक को जलने से बचा लिया गया.

विज्ञापन

डकरा. सीआइएसएफ जवान हेमंत कुमार पांडेय की तत्परता से केडीएच परियोजना में एक हाॅलपैक को जलने से बचा लिया गया. 15 नंबर की शाम पांच बजे परियोजना के कोयला लोडिंग प्वाइंट से कोयला लोड कर हॉलपैक जा रही थी. इसी बीच वहां मौजूद सीआइएसएफ जवान की नजर डंपर के केबिन के नीचले हिस्से में लगी आग पर पड़ी. उन्होंने हाॅलपैक को रुकवाया और ऑपरेटर को आग लगने की जानकारी दी, लेकिन ऑपरेटर को यह पता नहीं था कि हाॅलपैक में अग्निशमन यंत्र कहां रखा होता है. इसके बाद हेमंत स्वयं आग लगे हाॅलपैक पर चढ़कर अग्निशमन यंत्र को ढूंढ़कर आग को काबू में किया. इस बीच सूचना मिलने पर सीसीएल का फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंची और पूरी तरह आग को बुझाया. मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य लोगों ने जवान हेमंत कुमार पांडेय के इस कार्य की प्रशंसा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola