जरूरतमंदों के बीच 300 कंबल का वितरण
Updated at : 06 Dec 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन

जोभिया स्थित वाईबीएन गुरुकुलम परिसर में गरीब असहायों व जरूरतमंदों के बीच 300 कंबल का वितरण किया गया.
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज.
जोभिया स्थित वाईबीएन गुरुकुलम परिसर में गरीब असहायों व जरूरतमंदों के बीच 300 कंबल का वितरण किया गया. वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची के कुलाधिपति बैजनाथ यादव, उप कुलाधिपति डॉ रामजी यादव व वाईबीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की चेयरपर्सन अंजु यादव उपस्थित थे. पुरोहित की अगुवाई में नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधिवत हवन पूजन कर उदघाटन किया गया. शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से कहा कि आज प्रतियोगिता का दौर है. प्रतिस्पर्धा में वही छात्र मुकाम हासिल करेंगे, जहां छात्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान मिलेगा. तत्पश्चात समारोह में मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के निंद्रा, काली, कुर्मिटोला, गंझूटोला, मुरपा, नावाडीह, सीरम, डुमारो, महुवाटांड़, हेसालौंग आदि जगहों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संचालन प्रिंसिपल डॉ सीएस ठाकुर ने किया.फ़ोटो 4- कंबल वितरण करते कुलाधिपति संग प्रबंधन समिति सहित अन्य.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




