Ranchi News ::: वेलेंटाइन डे मनाने निकले युवक-युवती के बीच विवाद, बुलेट में लगायी आग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 12:38 AM
लालपुर थाना क्षेत्र के बीआइटी एक्सटेंशन के समीप हुई घटना
रांची. वेलेंटाइन डे मनाने निकले युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात विवाद हो गया. घटना के बाद युवक बुलेट में आग लगाकर वहां से निकल गया. घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बीआइटी एक्सटेंशन के समीप की है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लालपुर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है. घटनास्थल पर किसी के मौजूद नहीं होने से पुलिस को मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस बुलेट के नंबर के आधार पर इसके मालिक तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है. एक युवक ने पुलिस को बताया है कि बुलेट पर एक युवक और एक युवती सवार थे. संभवत: दोनों वैलेंटाइन डे मनाने के लिए निकले थे. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद घटनास्थल पर युवक बुलेट लगाकर कहीं चला गया और युवती भी चली गयी. थोड़ी देर बाद युवक वहां पहुंचा और तेल की टंकी खोलकर माचिस से आग लगा दिया और वहां से निकल गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










