कुमार स्वामी के समागम में जुटे श्रद्धालु

कार्निवाल बैंक्वेट डीबडीह में महाब्रह्मऋषि कुमार स्वामी का समागम हुआ़ यह आयोजन भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम रांची के तत्वावधान में किया गया था.
रांची़ कार्निवाल बैंक्वेट डीबडीह में महाब्रह्मऋषि कुमार स्वामी का समागम हुआ़ यह आयोजन भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम रांची के तत्वावधान में किया गया था. समागम में देश-विदेश के भक्त शामिल हुए. भजन मंडली और भक्तगणों ने करने को दुख दूर स्वयं नारायण आये हैं….जय गणेश जय गणेश जैसे भजनों का सस्वर पाठ हुआ. झारखंड की टोलियों ने भी गीत पेश किये. देर रात तक भजनों की गंगा बहती रही. दीप्ति शर्मा सहित कई भक्तों ने कहा कि गुरुजी के सानिंध्य से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं. इसलिए गर्मी के बावजूद लोग सपरिवार स्वामी जी के दर्शन करने आये हैं. हालांकि स्वामी जी आज खुद समागम में शामिल नहीं हो पाये. उन्होंने लाइव आकर लोगों को भक्ति के जरिये ईश्वर के समीप आने की सीख दी. इस अवसर पर अभिषेक राजन, डॉ सुधाकर सिंह मुंडा, विनय कुमार, वीणा देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










