Ranchi News :डेंटल ओटी तैयार, अप्रैल से होगी सर्जरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 12:09 AM

विज्ञापन

- रिम्स डेंटल ओटी बनने से डेंटल ट्रॉमा और कटे होठ-तालू की सर्जरी भी होगी

विज्ञापन

रांची. राज्य के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. रिम्स के डेंटल कॉलेज में अप्रैल महीने से जटिल सर्जरी शुरू हो जायेगी. यानी डेंटल कॉलेज में डेंटल ट्रॉमा की सर्जरी के साथ-साथ कटे होंठ और कटे तालु की सर्जरी भी होने लगेगी. इसके अलावा जबड़ा व दांत की बीमारियों की सर्जरी भी की जायेगी. वर्तमान में इमरजेंसी डेंटल सर्जरी रिम्स में होती तो है, लेकिन डेंटल सर्जन को इएनटी ओटी उधार में लेना पड़ता है.

25 बेड की इमरजेंसी भी शुरू होगी

ऑपरेशन थियेटर के शुरू होने से डेंटल इमरजेंसी भी शुरू हो जायेगी. इसके लिए 25 बेड की इमरजेंसी भी शुरू की गयी है. जिसमें तीन आइसीयू बेड है. ऑपरेशन के बाद आइसीयू में मरीजों को रिकवरी के लिए रखा जायेगा. स्थिति ठीक होने पर सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जायेगा. इधर, उपकरण आने के दौरान जरूरी मैनपावर की मांग भी प्रबंधन से की जायेगी, जिससे शीघ्र ओटी और डेंटल इमरजेंसी का संचालन शुरू हो.

डेंटल सर्जरी के लिए नहीं करना होगा इंतजार

डेंटल ओटी शुरू होने से डेंटल की नियमित सर्जरी होगी. वर्तमान में डेंटल सर्जन के लिए कॉलेज में अपना ऑपरेशन थियेटर नहीं है, इसलिए ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. कई बार तो रूटीन सर्जरी के लिए महीना भर इंतजार करना पड़ता है. हालांकि इमरजेंसी सर्जरी के लिए आग्रह कर इएनटी का ओटी मांगना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola