मुआवजे की मांग, डेढ़ घंटा सड़क की जाम
Updated at : 12 Aug 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

वार्ड सदस्य के पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ग्रामीण हुए उग्र
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेसरा.
रांची-हजारीबाग सड़क पर मेसरा कल्याणी बस्ती के पास मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मेसरा ढीपा टोला निवासी राजेंद्र महतो (47) के शव के साथ मंगलवार सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही बीआइटी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने दल-बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे. पंचायत प्रतिनिधियों, थाना प्रभारी व मृतक के परिजनों के साथ वार्ता के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा कर सड़क जाम हटवाया. थाना प्रभारी ने अपनी ओर से शव के अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये व गैस फैक्ट्री के मालिक ने 20 हजार रुपये नकद दी. बाद में परिजन शव को अपने गांव ले गये और स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मेसरा स्थित बिहार ऑक्सीजन कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (ऑक्सीजन गैस फैक्ट्री) के कामगार व मेसरा पश्चिमी पंचायत के वार्ड सात की वार्ड सदस्य संगीता देवी की पति राजेंद्र महतो सोमवार की रात्रि में एनएच-33 सड़क पार कर रहे थे. इसी क्रम में एक दोपहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन व स्थानीय लोगों ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीण दूसरे दिन शव के साथ सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों ने मामले में बीआइटी थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. मौके पर मृतक की पत्नी संगीता देवी, पुत्र रोहित कुमार महतो, भाई मनोज कुमार महतो, जिप सदस्य संजय कुमार महतो, मुखिया सुशीला देवी, मुखिया कुशल मुंडा, पंसस सूरज प्रकाश महतो, प्रीतम सांड लोहारा, उप मुखिया प्रभात कुमार चौधरी, मुस्ताक आलम, श्रवण लोहारा, बबलू मुंडा व ग्रामीण मौजूद थे.वार्ड सदस्य के पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ग्रामीण हुए उग्रB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




