ePaper

Ranchi News : सामाजिक गतिविधियां तेज करने का निर्णय

Updated at : 09 Jun 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : सामाजिक गतिविधियां तेज करने का निर्णय

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का झारखंड प्रांत सम्मेलन एवं कार्यसमिति की बैठक

विज्ञापन

रांची. गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का राज्य सम्मेलन रविवार को हरमू स्थित अस्थायी कार्यालय में हुआ. वहीं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी प्रदेश अध्यक्ष उमेश गिरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा की गयी. संगठन में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक को जोड़ने का निर्णय लिया गया ताकि विकास की दौड़ में वह बहुत पीछे न छूट जाये. वहीं सामाजिक गतिविधियों को तेज करने का भी निर्णय लिया गया. संचालन प्रदेश महासचिव विपिन गिरी ने किया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष समरेश गिरी, रांची जिला युवा अध्यक्ष संजीत गिरी, समरसता प्रमुख दीपा गोस्वामी, केंद्रीय सदस्य नरेश पंडा, गिरिडीह जिला अध्यक्ष वासुदेव पंडा, कोडरमा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न गिरी, प्रदेश संगठन मंत्री वरुण गिरी, परमानंद गिरि, सिमडेगा महिला जिला अध्यक्ष हेमा भारती, मीणा गोस्वामी, राजीव गौरव गिरी, अनुपम गिरी सहित अन्य ने विचार रखे. बैठक में केंद्रीय संरक्षक अरविंद गिरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती के अलावा अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गिरी व शिवकुमार गिरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola