ePaper

रांची में लाख रुपये को करोड़ बनाने का झांसा देकर मौलवी ने की 26 लाख रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

Updated at : 16 Jul 2024 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में लाख रुपये को करोड़ बनाने का झांसा देकर मौलवी ने की 26 लाख रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

रांची में एक मौलवी ने लाख रुपये को करोड़ बनाने का झांसा देकर 26 लाख रुपये की ठगी की है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

राजेश वर्मा, रांची : झाड़फूंक कर लाख को करोड़ रुपये बनाने का झांसा देकर एक मौलवी ने तीन लोगों से 26 लाख नकद एवं ढाई लाख के गहने ठग लिये. इस मामले में भुक्तभोगी राजीव कुमार की शिकायत पर रांची की नामकुम पुलिस ने मौलवी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. आरोपियों के पास से एक कार (जेएच-05बीक्यू-1348) जब्त की गयी है. पकड़े गये आरोपियों में लोहरदगा के भंडरा निवासी मौलवी जमाल हुसैन, तामिज मिरदाहा और नासिर खान पिता शामिल हैं. पुलिस देर रात तक तीनों से पूछताछ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गत 25 जून को राजीव की दुकान पर मौलवी आया और उससे कुछ सामान लिया. मौलवी ने राजीव से कहा कि वह झाड़फूंक कर 21 दिन में लाख रुपये को करोड़ बना देता है. उसके झांसे में दुकानदार आ गया.

भुक्तभोगी को ऐसे हुआ ठगी का ऐहसास

मौलवी ने उससे एक बक्सा मंगवाया और उसमें बारी-बारी से एक सप्ताह तक पैसे और गहने डलवाता गया. बक्सा में ताला लगा चाबी वह साथ ले जाता था. इस बीच उसने राजीव को रांची के डोरंडा स्थित मजार ले जाकर उसका झाड़फूंक भी किया. राजीव बक्से में ढ़ाई लाख रुपये नकद व उतने के ही जेवरात डाल चुका था. इस बीच मौलवी ने 21 दिन बाद बक्सा को खोलने पर उसमें 20 करोड़ होने की बात कह चला गया. इसके बाद से मौलवी ने मोबाइल उठाना छोड़ दिया. बाद में वह मोबाइल उठाना छोड़ दिया. शक होने पर जब राजीव मजार गया. वहां उसे ठगी की जानकारी मिली. वापस लौट उसने बक्सा खोला, तो उसमें कुछ कागज व कपड़े थे.

पहले भी कर चुका है ठगी

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस तकनीकी शाखा की सहायता से मोबाइल ट्रेस कर रविवार की सुबह पलांडू पहुंची. वहां मौलवी अन्य दो लोगों के साथ एक महिला के घर में मिला. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया. महिला को मामले की जानकारी मिली, तो उसने भी बक्से का ताला तोड़ा, जिससे ढाई लाख गायब मिले. मौलवी के पकड़े जाने की सूचना पर डोरंडा कुसई निवासी एक व्यवसायी भी थाना पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उससे भी 21 लाख रुपये की ठगी उसने की थी. इधर, रविवार को घर नहीं पहुंचने पर मौलवी के परिजनों ने भंडरा थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. परिजन पुलिस की ओर से पकड़े जाने की सूचना पर नामकुम थाना पहुंचे.

Also Read: रांची के तमाड़ में बारातियों से भरी बस में करंट दौड़ने से मची चीख-पुकार, 3 की मौत, 5 गंभीर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola