कोर्ट फीस वृद्धि मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने सरकार को विधेयक पर पुनर्विचार करने का दिया निर्देश

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Sep 2022 7:34 AM

विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कोर्ट फीस बढ़ोतरी मामले में सरकार को निर्देश दिया है कि वो इस पर पुनर्विचार करें. 22 दिसंबर 2021 को ये विधेयक विधानसभा से पास हुआ था उसके बाद 11 फरवरी 2022 को राज्यपाल ने भी इस पर सहमति जता दी थी

विज्ञापन

रांची: राज्यपाल रमेश बैस ने कोर्ट फीस (झारखंड संशोधन) विधेयक-2021 के प्रावधानों पर एक बार पुनर्विचार करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया है. राज्यपाल ने राज्य के जनजातीय समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर फिर से विचार करने को कहा है. यह संशोधित विधेयक 22 दिसंबर 2021 को झारखंड विधानसभा द्वारा पारित किया गया था और 11 फरवरी 2022 को राज्यपाल की ओर से इस पर सहमति भी दी गयी थी. इसके बाद राज्यपाल के पास विधेयक के प्रावधानों के अनुरूप कोर्ट फीस वृद्धि के विरुद्ध कई आवेदन आये.

राज्यपाल से मिला था बार काउंसिल का प्रतिनिधिमंडल :

इसे लेकर राज्यपाल से 25 जुलाई 2022 को झारखंड राज्य बार काउंसिल का प्रतिनिधिमंडल भी मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. कोर्ट फीस में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए इसे विधि-सम्मत तय करने को लेकर राज्य सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया था.

अधिवक्ताओं ने किया आंदोलन :

झारखंड में कोर्ट फीस में लगभग 10 गुना तक बढ़ोतरी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया. उनका कहना है कि झारखंड सरकार ने कोर्ट फीस अधिनियम 2021 में संशोधन कर स्टांप फीस में छह से लेकर 10 गुना तक की वृद्धि कर दी है. संशोधित फीस के तहत संपत्ति विवाद में फीस 50 हजार रुपये से बढ़ा कर तीन लाख रुपये कर दी गयी है.

राज्य के एक न्यायालय से दूसरे न्यायालय में रिकॉर्ड या अभिलेख मंगाने के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये लेने का प्रावधान है. भारतीय विवाह विच्छेद के लिए आवेदन देने पर 100 रुपये निर्धारित किये गये हैं. हाइकोर्ट में शपथ पत्र दायर करने के लिए 30 रुपये, अन्य न्यायालय के लिए 20 रुपये फीस ली जायेगी. वकालतनामा के लिए फीस 50 रुपये लेने का प्रावधान है, जबकि निचली अदालत में यह शुल्क 30 रुपये है. आदेश की नकल निकालने के लिए 10 रुपये प्रति पेज लेने का प्रावधान है. कैविएट फीस 100 रुपये निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola