ePaper

Coronavirus Outbreak : झारखंड में मास्क और सैनिटाइजर की हो रही कालाबाजारी, सरकार बेपरवाह, भाजपा का आरोप

Updated at : 15 Mar 2020 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak : झारखंड में मास्क और सैनिटाइजर की हो रही कालाबाजारी, सरकार बेपरवाह, भाजपा का आरोप

coronavirus outbreak : blackmarketing of mask and sanitiser in jharkhand at large scale alleges bjp : रांची : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने झारखंड (Jharkhand) सरकार से मांग की है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से मौत का इंतजार न करे. गठबंधन सरकार इसे रोकने के लिए जल्द से जल्द एहतियाती कदम उठाये. साथ ही सैनिटाइजर (Sanitiser) और मास्क (Mask) की कालाबाजारी (Blackmarketing) रोकने के लिए भी सरकार कार्रवाई करे. भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdeo) ने गठबंधन सरकार से रविवार (15 मार्च, 2020) को यह मांग की.

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड सरकार से मांग की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत का इंतजार न करे. गठबंधन सरकार इसे रोकने के लिए जल्द से जल्द एहतियाती कदम उठाये. साथ ही सैनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी रोकने के लिए भी सरकार कार्रवाई करे. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गठबंधन सरकार से रविवार (15 मार्च, 2020) को यह मांग की.

प्रतुल ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी आपदा से निबटने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर एहतियाती कदम उठाये जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से कहा है कि चूंकि कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव मामला झारखंड में अभी सामने नहीं आया है, इसलिए अभी शिक्षण संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, पार्क को बंद करने की आवश्यकता नहीं है.

श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि वह इस जानलेवा संक्रमण के फैलने का और इस वायरस से लोगों की मौत होने का इंतजार कर रही है. उसके बाद ही वह कोई कदम उठायेगी. प्रतुल ने कहा कि लगता है कि सरकार को वायरस के फैलने से पहले ही उससे बचाव के उपाय करने चाहिए, क्योंकि कहते हैं कि ‘प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर’ अर्थात् बीमारी का इलाज कराने से बेहतर है कि बीमारी होने से पहले सतर्कता बरतें.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरे देश में दर्जनों राज्यों ने अपने शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया है, लेकिन झारखंड सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है. इस मामले में उसका रवैया बेहद लचर रहा है. प्रतुल ने कहा कि प्रदेश में मास्क और सैनिटाइजर की जमकर कालाबाजारी हो रही है, लेकिन सरकार इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही.

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने 2 दिन पहले ही वायरस से बचने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की मांग की थी. लेकिन, झारखंड सरकार बिल्कुल लापरवाह है. उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गयी, जब स्वास्थ्य मंत्री खुद मुख्यमंत्री से शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को बंद करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर निर्णय नहीं ले रहे.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विपक्षी पार्टी भाजपा मानती है कि राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है. सरकार को अविलंब वायरस से निबटने के लिए समय रहते एहतियाती कदम उठाना चाहिए, ताकि प्रदेश के लोग इससे सुरक्षित रहें.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि राजधानी रांची के कई मेडिकल स्टोर में महज 30 रुपये में बिकने वाले मास्क (काला मास्क) आजकल 100 रुपये में बिक रहे हैं. वहीं, सैनिकटाइजर जो आम दिनों में 40-50 रुपये में मिलते थे, इस वक्त 250 रुपये में बेचे जा रहे हैं. मेडिकल स्टोर वाले खुलेआम पब्लिक को लूट रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola