Coronavirus Outbreak : झारखंड में 15 मरीजों की मौत, 961 नये संक्रमित मिले, 1213 स्वस्थ

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Sep 2020 6:40 AM

विज्ञापन

झारखंड में शुक्रवार को 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी है. जिसमें जमशेदपुर के चार, रांची के तीन, लोहरदगा व धनबाद के दो-दो, बोकारो, देवघर, जामताड़ा व प. सिंहभूम के एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में शुक्रवार को 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी है. जिसमें जमशेदपुर के चार, रांची के तीन, लोहरदगा व धनबाद के दो-दो, बोकारो, देवघर, जामताड़ा व प. सिंहभूम के एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही अबतक 532 मरीजों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को झारखंड में कुल जांच के छह प्रतिशत से अधिक मरीज मिले हैं. कुल 14960 सैंपल की जांच हुई और 961 नये संक्रमित मिले हैं. अबतक 59040 मरीज मिल चुके हैं. जिसमें 43328 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 15180 है. रांची में परिवहन सचिव के रविकुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

शुक्रवार को बोकारो से 75, चतरा से 15,देवघर से 26,धनबाद से 45, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 201, गढ़वा से 37, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 16,गुमला से 20, जामताड़ा से छह, हजारीबाग से 16,खूंटी से 21, कोडरमा से 15, लातेहार से 11, लोहरदगा से चार, पलामू से 29, रामगढ़ से 95, रांची से 197, साहिबगंज से नौ, सरायकेला से 21, सिमडेगा से 11, प. सिंहभूम से 66 नये संक्रमित मिले हैं.

रांची में 329 हुए स्वस्थ : शुक्रवार को राज्यभर में 1213 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इनमें रांची से 329, बोकारो से 217, चतरा से 39, देवघर से 28,धनबाद से 19, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 83, गढ़वा से 58, गिरिडीह से सात, गोड्डा से छह,गुमला से 52, हजारीबाग से 40, जामताड़ा से छह, खूंटी से 42, कोडरमा से 12, पलामू से 34, लातेहार से 51, लोहरदगा से दो, रामगढ़ से 91, सरायकेला से 15, प. सिंहभूम से 57 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं.

बैकलॉग में 13421 सैंपल : झारखंड में अबतक 1333963 सैंपल लिये गये हैं. जिसमें 1320542 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 13421 सैंपल है.

रिकवरी रेट 73.38% हुआ : झारखंड में रिकवरी रेट 73.38% हो गया है. हालांकि देश का रिकवरी रेट 77.32% है. पिछले सात दिनों में मरीजों का ग्रोथ रेट 3.48% है, जबकि देश का ग्रोथ रेट 2.16% है. वहीं, मृत्यु दर 0.90% है. 1870 घरों का सर्वे, 8394 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से हाउस-टू-हाउस सर्वे किया जा रहा है. शुक्रवार को शहर के अलग-अलग कंटेनमेंट जोन के आस-पास हाउस-टू-हाउस सर्वे किया गया. डोरंडा, चुटिया, बरियातू, अखौरी बाबू लेन थड़पखना, कर्बला टैंक रोड, पत्थलकुदवा, अरगोड़ा, अशोकनगर, कडरू और कोकर क्षेत्र के 1870 घरों में मेडिकल टीम ने सर्वे किया.

इस दौरान कुल 8394 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गयी. लोगों को निर्देश दिया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टैंसिंग व नियमित रूप से मास्क लगाना है. अगर हम इन्हें फॉलो करेंगे, तो कोरोना से बचे रह सकते हैं.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola