Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में 14 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर लौटे घर, कोरोना के कुल केस 22672
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Aug 2020 9:33 AM
Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 547 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22672 हो गयी है. पांच और संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में 14181 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.
Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 547 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22672 हो गयी है. पांच और संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में 14181 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हो गयी. 547 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं. इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22672 हो गयी है.
झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से पांच और मौतें हो गयी हैं. पिछले 24 घंटे में राज्यभर में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 229 हो गयी है.
झारखंड में कोरोना के मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं. राज्यभर में 14181 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इसके अलावा 8262 कोरोना संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है.
कोरोना की जांच में भी तेजी लायी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके. पिछले 24 घंटे में झारखंड के विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 5,064 नमूनों की जांच हुई. इनमें से 547 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटे में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 229 पहुंच गयी है. राज्य में 547 नये मामले सामने आये हैं. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22672 हो गयी है. इनमें से 14181 अब तक ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. 8262 संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है. राज्य के विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 5,064 नमूनों की जांच हुई. इनमें से 547 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










