ePaper

Corona New Variant: कोरोना के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट, घबराने की जरूरत नहीं, बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

Updated at : 25 May 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand health minister dr irfan ansari

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी.

Corona New Variant: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट है. राज्य सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने भीड़ में लोगों से मास्क लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा है. इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें.

विज्ञापन

Corona New Variant: रांची-देश में कोरोना के मामलों को देखते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है. इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है. झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की पूरी स्थिति पर नजर है. उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है. इससे न केवल कोरोना, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है. इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें.

घबराने की नहीं है जरूरत-स्वास्थ्य मंत्री


स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइंस का इंतजार कर रही है. निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी. लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है. हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड की ‘लंका’ में आज भी हैं रावण और विभीषण, त्रेतायुग से इस गांव का क्या है कनेक्शन?

अफवाहों से रहें दूर, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार-डॉ इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है. नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें. आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें.

ये भी पढ़ें: Best Tourist Places In Jharkhand: सुग्रीव गुफा, जहां भीषण गर्मी में शिमला की तरह लगेगा कूल-कूल, यहां पधारे थे भगवान श्रीराम

ये भी पढ़ें: Om Birla: आतंकी वारदात पर ऑपरेशन सिंदूर की तरह मिलेगा जवाब, ढाई दशक में बनाएं विकसित भारत, स्टील सिटी में बोले ओम बिरला

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola