ranchi news : एक्सआइएसएस रांची के दीक्षांत समारोह में 310 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

Updated at : 04 May 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : एक्सआइएसएस रांची के दीक्षांत समारोह में 310 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआइएसएस) में शनिवार को 64वां वार्षिक दीक्षांत समारोह हुआ. इसमें बैच 2023-25 के 310 स्नातक छात्र-छात्राओं को पीजीडीएम डिप्लोमा देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रांची़ जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआइएसएस) में शनिवार को 64वां वार्षिक दीक्षांत समारोह हुआ. इसमें बैच 2023-25 के 310 स्नातक छात्र-छात्राओं को पीजीडीएम डिप्लोमा देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय विकास सलाहकार गिलहर्मे वाज, एक्सआइएसएस जीबी के अध्यक्ष, फादर अजीत कुमार खेस और एक्सआइएसएस निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर आदि उपस्थित थे. समारोह में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 118, रूरल मैनेजमेंट के 75, फाइनेंशियल मैनेजमेंट के 58 और मार्केटिंग मैनेजमेंट के 59 विद्यार्थियों को डिप्लोमा डिग्री दी गयी. वहीं चार प्रोग्राम के 24 टॉप रैंकर्स में 11 को गोल्ड, आठ को सिल्वर और पांच विद्यार्थियों को ब्रांज मेडल दिया गया. चार विद्यार्थियों को 1,72,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. 24 विद्यार्थियों को 7.6 लाख रुपये की संस्थागत छात्रवृत्ति भी दी गयी. इस वर्ष निदेशक उत्कृष्टता और प्रशंसा पुरस्कार फैकल्टी में डॉ अमर ई. तिग्गा, डॉ रमाकांत अग्रवाल, डॉ अनंत कुमार, डॉ पूजा, डॉ शारदा सिंह को दिया गया.

संस्थान की अवधारणा के लिए इससे बेहतर जगह नहीं

मुख्य अतिथि शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज सभी नये स्नातक न केवल इस संस्थान से डिग्री लेकर जा रहे हैं, बल्कि यह आपके उन मूल्यों के बारे में भी बताएगा जो इस संस्थान ने दिया है. जब 70 साल पहले इस संस्थान की अवधारणा की गयी थी, तब झारखंड की 100% आबादी ग्रामीण थी. आज यह 70% ग्रामीण आबादी है, जो अपनी आजीविका के लिए कृषि और संबद्ध गतिविधियों पर बहुत अधिक निर्भर है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस तरह के संस्थान की अवधारणा के लिए इससे बेहतर जगह या बेहतर राज्य हो सकता है.

हाइएस्ट पैकेज 21.33 लाख रुपये का मिला

डायरेक्टर डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर ने 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट पेश की. उन्होंने बताया कि संस्थान के सभी चार कार्यक्रमों को राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड (एनबी) से मान्यता मिलने के साथ दो नया कोर्स फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट और पीजीसीएम-जिओस्पेशियल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशंस इन रूरल डेवलपमेंट शुरू किया गया है. अब तक 210 छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है. इस साल का उच्चतम पैकेज 21.33 लाख रुपये का है और औसत पैकेज 8.56 लाख रुपये का है. जबकि 12 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola