ड्यूटी से घर लौट रहे आरक्षी की दुर्घटना में मौत
Author Chandrashekhar upadhey
Updated:
विज्ञापन

अज्ञात ऑटो की चपेट में आने से पलामू के गहर पठार निवासी सच्चिदानंद सिंह (48), पिता नंदकिशोर सिंह की मौत हो गयी.
विज्ञापन
रातू.
रातू थाना क्षेत्र के तिलता रिंग रोड स्थित कचरा डंपिग यार्ड के पास बुधवार की रात अज्ञात ऑटो की चपेट में आने से पलामू के गहर पठार निवासी सच्चिदानंद सिंह (48), पिता नंदकिशोर सिंह की मौत हो गयी. वह टेंडर स्थित झारखंड जगुआर में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे. वह रातू के ही रिंग रोड स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे. मिली जानकारी के अनुसार वे जगुआर केंद्र से ड्यूटी कर देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. रातू पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










