Ranchi News : कॉलेज शासी निकाय गठन की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 10:26 PM

विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति सदस्यों की बैठकबैठक में शामिल नहीं हुए अध्यक्ष हाजी मोख्तान, उपाध्यक्ष ने की अध्यक्षता

विज्ञापन

रांची. अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को अंजुमन के कार्यालय में हुई. अध्यक्ष हाजी मोख्तार के नहीं पहुंचने के कारण उपाध्यक्ष नौशाद ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में रांची विश्वविद्यालय की ओर से मौलाना आजाद कॉलेज के शासी निकाय के गठन की जांच के आदेश पर चर्चा की गयी. जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. गठित टीम में अंजुमन के महासचिव डॉ तारीक हुसैन, सदस्य शाहिद अख्तर टुकलू, अयूब राजा खान, नूर आलम, नकीब और कॉलेज के संयोजक शामिल किये गये. इन्हें दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट अंजुमन इस्लामिया को सौंपने का निर्देश दिया गया. इसी आधार पर अंजुमन इस्लामिया जांच रिपोर्ट रांची विवि को सौंपेगा. उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया. बैठक में सदस्यों को बताया गया कि मौलाना आजाद कॉलेज के संचालन के लिए बने बायलॉज में स्पष्ट कहा गया है कि शासी निकाय के गठन से पहले हायर मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी का गठन करना है. इस सोसाइटी में अंजुमन के सभी सदस्य व पदाधिकारी सदस्य होंगे. लेकिन मौजूदा शासी निकाय के अध्यक्ष ने नियम विरुद्ध शासी निकाय का गठन किया था. बैठक में महासचिव डॉ तारीक हुसैन, शाहिद अख्तर, अयूब राजा खान, लतीफ, नूर आलम, साजिद उमर, शाहजाद बबलू, वसीम, नकीब, नजीब, नदीम अख्तर, शाहीन अहमद, जावेद सहित अन्य उपस्थित थे.

रातू रोड कब्रिस्तान में बुलंद दरवाजा बनाने पर सहमति

बैठक में रातू रोड कब्रिस्तान में बुलंद दरवाजा बनाने पर सहमति दी गयी. कब्रिस्तान के संयोजक वसीम ने बताया कि बुलंद दरवाजा का काम इसी महीने शुरू कर दिया जायेगा. स्थल चयन को लेकर मंगलवार को कब्रिस्तान परिसर में बैठक रखी गयी है. वहीं जामा मस्जिद के संयोजक नूर आलम के प्रस्ताव पर मस्जिद के समीप दुकान निर्माण करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. इसके अलावा कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी पर भी सहमति बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola