आंतरिक व सामाजिक विकारों का दहन करें : पिंकू लाल
Updated at : 03 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन

विजयादशमी पर कटहल मोड़ व लालगुट्वा में रावण दहन किया गया.
विज्ञापन
रातू.
विजयादशमी पर कटहल मोड़ व लालगुट्वा में रावण दहन किया गया. मुख्य अतिथि आहदेव युवा संगठन छोटानागपुर के केंद्रीय अध्यक्ष लाल धर्मराज नाथ शाहदेव (पिंकू लाल) ने 60 फीट के रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया.उन्होंने कहा कि यह दिन आतिशबाजी और पुतलों के दहन का नहीं, बल्कि आत्ममंथन के साथ-साथ आंतरिक व सामाजिक विकारों के दहन का प्रतीक और अवसर है. कहा कि रावण के दस सिर अहंकार, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, नशा, साम्प्रदायिकता, अपराध, शिक्षा का अभाव, महिलाओं पर अपराध, भेदभाव और झूठे वादे के प्रतीक हैं. इन सबका दहन जन जागरण और आत्मशुद्धि की अग्नि से होनी चाहिए. आज हमें संकल्प लेना है कि हम अपने अंदर की बुराइयों का दहन करें व स्वच्छ समाज के निर्माण में अपना योगदान करें. मौके पर लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




