बाल दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 14 Nov 2025 9:05 PM

विज्ञापन

उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी में शुक्रवार को बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विद्यार्थियों के लिए विविध मनोरंजक खेलों का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी में शुक्रवार को बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विद्यार्थियों के लिए विविध मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बालवाटिका के नन्हे बच्चों को मुख्य अतिथि बनाकर की गयी. शिक्षक उन्हें पूरे सम्मान के साथ मंच तक ले गये, जहां उन्होंने दीप जला कर व पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. आरती, प्रार्थना, स्वागत गीत, विभिन्न गीतों पर नृत्य व हास्य नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खूब मनोरंजन किया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बिस्किट रेस, मेंढक रेस, स्पून-मार्बल रेस, पेंसिल-चूड़ी रेस, बैलून फुलाना व रसाकशी जैसे कई रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया. बच्चों ने उत्साह पूर्वक सभी खेलों में भाग लिया और पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाया. प्राचार्या डॉ सिस्टर निर्मला सैमुअल ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दीं. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की स्पोर्ट्स कमेटी व सांस्कृतिक कमेटी के शिक्षक प्रभाकर शर्मा, अम्बुज कर्मकार, रोहित खेस, विशाल शर्मा, शशि चौधरी, आरती तिर्की, अलका राही, सुबी सिंह, नॉर्बरता टोप्पो, अनिमा कांसीर आदि ने सहयोग किया.

14 खलारी04: बच्चों के साथ केक काटती प्राचार्या व अन्य शिक्षक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola