टास्क फोर्स कुछ नहीं कर सकी और रैक से कोयला चोरी बदस्तूर जारी है

Updated at : 23 Mar 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
टास्क फोर्स कुछ नहीं कर सकी और रैक से कोयला चोरी बदस्तूर जारी है

केडीएच रेलवे साइडिंग से कोयला लोड लेकर निकलने वाली रैक से सोमवार को भी कोयला चोरी की गयी.

विज्ञापन

डकरा. केडीएच रेलवे साइडिंग से कोयला लोड लेकर निकलने वाली रैक से सोमवार को भी कोयला चोरी की गयी. यह रैक मोनेट वाशरी से निकली थी, जो मोहन नगर के पास पहुंचता है, वहां पहले से घात लगाये लोग परंपरागत संसाधनों से कोयला उतरने लगे. कोयला उतारते हुए लोगों की जब तस्वीर ली जा रही थी तो वे लोग आज कुछ बोल नहीं रहे थे और कुछ लोग अपना चेहरा भी छुपा रहे थे. बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रभात खबर में छप रही खबरों के आलोक में एनके प्रबंधन ने एक टास्क फोर्स का गठन कर रविवार को उन्हें घटनास्थल पर भेजी थी, जिसमें एरिया के मानव संसाधन विभाग प्रमुख शैलेंद्र कुमार, सुरक्षा अधिकारी नीतीश झा सहित सीआईएसएफ के जवान शामिल थे. इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हम लोगों के सामने रैक गुजरी, लेकिन कोई भी कोयला नहीं उतार रहा था, लेकिन सोमवार का नजारा कुछ अलग था. इसकी जानकारी सुरक्षा अधिकारी को दी गयी, तो उन्होंने बताया कि अब रेलवे को लिखा जायेगा. कोयला उतारने के लिए स्थायी तौर पर जो दीवार बनायी गयी है, उसको लेकर क्यों कुछ नहीं किया जा रहा है?.इसके जवाब में सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हम लोग पता लगा रहे हैं कि वह जमीन किसकी है, इसके बाद कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola