कोल इंडिया कर्मचारियों ने रांची में कोयला खान भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय को घेरा, ये हैं मांगें

कोयलाकर्मियों की पेंशन स्कीम में संशोधन हो, पेंशन में मंहगाई भत्ता में वृद्धि के अनुरूप बढ़ोतरी की जाये. पेंशन स्कीम की हर तीन साल पर समीक्षा व संशोधन हमारी तीसरी मांग है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कामगारों की मृत्यु के पश्चात विधवा/विधुर की पेंशन को शुरू करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाये.
कोल इंडिया के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कोयला खान भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने मंगलवार (10 अक्टूबर 2022) को धरना दिया. धरना-प्रदर्शन में रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ-साथ कोल इंडिया में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय कोयला पेंशनभोगी संघ (एआईसीपीए) ने किया.
एआईसीपीए की हैं 6 मांगें
अखिल भारतीय कोयला पेंशनभोगी संघ के महासचिव एके सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उनकी 6 प्रमुख मांगें हैं. उन्हें पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोयला खान पेंशन योजना के पुनर्गठन के लिए संसद की लोक लेखा समिति की 12वीं रिपोर्ट में जो सुझाव दिये गये हैं, उन सुझावों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए. उन्हें लागू किया जाना चाहिए.
Also Read: Coal India Bonus: कोलकर्मियों के सालाना बोनस पर आज लग सकती है मुहर, 75-80 हजार रुपये मिलने की उम्मीद
कोयलाकर्मियों की पेंशन स्कीम में संशोधन की मांग
दूसरी मांग है कि कोयलाकर्मियों की पेंशन स्कीम में संशोधन हो, पेंशन में मंहगाई भत्ता में वृद्धि के अनुरूप बढ़ोतरी की जाये. पेंशन स्कीम की हर तीन साल पर समीक्षा व संशोधन हमारी तीसरी मांग है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कामगारों की मृत्यु के पश्चात विधवा/विधुर की पेंशन को शुरू करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाये. यानी उसे बैंक स्तर पर शुरू किया जाये.
सीसीएल के अलग-अलग क्षेत्रों से आये कर्मी
श्री सिंह ने कहा कि सरकारी नीति के अनुरूप पेंशनभोगी को न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित किया जाये. छठी और अंतिम मांग यह है कि सभी सरकारी और निजी कोयला कंपनियों से हर तीन साल में सेस बढ़ाने के प्रावधानों के साथ 20 रुपए प्रति टन के सेस के अनिवार्य संग्रह की प्रक्रिया को तेज किया जाये. धरना में सीसीएल, ईसीएल, बीसीसीएल, एसईसीएल सीएमपीडीआई के कर्मियों के अलावा सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में आये हुए कर्मी शामिल हुए.
Also Read: …और अब पाइप कन्वेयर बेल्ट के जरिये कोयले की ढुलाई की तैयारी में Coal India
सीएमपीएफओ के रीजनल कमिश्नर को सौंपा गया ज्ञापन
दोपहर 12 बजे महासचिव एके सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीएमपीएफओ रांची के रीजनल कमिश्नर से मुलाकात की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष एमआई आलम, रत्नेश कुमार, एमएम हक, हरीश ठाकुर, एसएस राय, एचके सिन्हा, एससी पोद्दार, एसएन मिश्रा, ओपी नारायण और शांति प्रसाद मिश्रा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




