झारखंड विधानसभा में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- जेल में रहकर भी कर देंगे आपका सूपड़ा साफ, पूरा भाषण यहां पढ़ें

Hemant Soren Speech in Vidhan Sabha: मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि आज विपक्ष के सीने पर आदिवासी-मूलवासियों की भावनाओं की कील ठोकी जा रही है. इन्होंने जो भी संशोधन पेश किये हैं, उसका उद्देश्य येन-केन-प्रकारेण मामले को लटकाने का है. उन्होंने कहा कि यह समूह की विचित्र है.
Hemant Soren Speech in Vidhan Sabha: झारखंड विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में दो अहम बिल को पारित कराने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोरदार भाषण दिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया. केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का रिश्तेदार करार दिया. उन्होंने भानु प्रताप शाही पर भी कटाक्ष किये. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं. जेल में रहकर भी विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देंगे.
शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र में पारित ‘झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा, परिणामी सामाजिक संस्कृति एवं अन्य लाभ को ऐसे स्थानीय व्यक्ति तक विस्तारित करने के लिए विधेयक 2022’ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. यह सदन इसका गवाह बन रहा है. उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान की मांग को लेकर कितने लोग शहीद हो गये. लंबी लड़ाई चली.
Also Read: आपके जैसे बेवकूफ नहीं हम, आदिवासी बोका नहीं रहा, यही बोका आपको धो-पोंछकर बाहर फेंक देगा, बोले हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि आज विपक्ष के सीने पर आदिवासी-मूलवासियों की भावनाओं की कील ठोकी जा रही है. इन्होंने जो भी संशोधन पेश किये हैं, उसका उद्देश्य येन-केन-प्रकारेण मामले को लटकाने का है. उन्होंने कहा कि यह समूह की विचित्र है. हम पिछले 20 वर्षों से देख रहे हैं कि एक वस्तु की तरह राज्य का इस्तेमाल हुआ है. इन्होंने सिर्फ गंदगी फैलायी है. हमारी सरकार ने उस गंदगी को साफ किया है.
हेमंत सोरेन ने दावा किया कि उनकी सरकार राज्य को आगे ले जा रही है. कोरोना जैसी महामारी हो या सुखाड़ की स्थिति. उनकी सरकार ने पूरी दक्षता के साथ उससे निबटा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी जब राजनीतिक रूप से उनका मुकाबला नहीं कर पाती है, तो दूसरे रास्ते से उन्हें परेशान करना शुरू कर देती है. वह इनके षड्यंत्रों से घबराने वाले नहीं हैं.
Also Read: डरना या घुटने टेकना आदिवासियों के DNA में नहीं, घुटना टेकना आप जानते हैं, भानु प्रताप पर बरसे हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो जायेगा. ये वोट मांगने की स्थिति में नहीं रहेंगे. आज इनका उतावलापन बता रहा है कि ये राजनीतिक रूप से किस कदर घबराये हुए हैं. श्री सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने बीपीएल परिवारों को बीडीओ, सीओ, कलेक्टर बनाया. आज ये खबरें अखबारों की सुर्खियां बनती हैं. ये लोग संवैधानिक पदों पर बैठकर असंवैधानिक और गैरकानूनी काम करते हैं. इनके पास न नेता हैं, न मुद्दा है. नेताविहीन दल का क्या हाल हो सकता है, आप जान सकते हैं.
हेमंत सोरेन ने सदन के पटल पर कहा कि आज बाबूलाल मरांडी गला फाड़ रहे हैं. इन लोगों ने मधु कोड़ा को बर्बाद कर दिया. अर्जुन मुंडा को बर्बाद कर दिया. अब इनकी बारी है. श्री सोरेन ने कहा कि जब एक आदिवासी नौजवान यहां खूंटा गाड़कर खड़ा है, तो इनकी घबराहट को हम समझ सकते हैं. इनकी घबराहट आज की नहीं है. ऐसे सामंती विचार वाले लोगों को जवाब देने के लिए हम तैयार हैं.
Also Read: प्रधानमंत्री फोन करके लोगों को धमकाने लगे हैं, विधानसभा में बोले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि इन्हें गांवों में लोग घुसने भी नहीं देंगे. ये लोग 1932 की जगह 1985 को स्थानीयता का आधार बनाते हैं. यहां के लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों का भी इन्होंने शोषण किया है. वे अनुबंधकर्मी हों या रेग्युलर रिक्रूट हुए पदाधिकारी. आज उनकी सरकार ने देश का इतिहास बनाते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है. यहां विदेश से पढ़कर आये नेता हैं. फाइव स्टार होटल से खाना मंगाते हैं और आदिवासी, दलित के घर में बैठकर उसे खाते हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके मुखिया, जो देश के प्रधानमंत्री हैं, फोन करके धमकी देने लगे हैं. क्या स्थिति हो गयी है देश की? रेपिस्ट को माला पहनाकर जेल से छुड़वा देते हैं. दूसरे राज्यों में जो रेप करने वाले लोग हैं, भारतीय जनता पार्टी के लोग उसका समर्थन करते हैं. यहां दुमका की बच्ची के साथ हादसा होता है, तो लोग हवाई जहाज से यहां आ जाते हैं. हत्यारे, लुटेरे और मॉब लिंचिंग करने वालों को ये लोग माला पहनाते हैं. ये क्या सामाजिक समरसता बनायेंगे देश में.
Also Read: 1932 का खतियान और ओबीसी आरक्षण का बिल झारखंड विधानसभा से पास, विपक्ष पर बरसे हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यकों को हमेशा संघर्ष करना पड़ा है. वर्तमान सरकार बहुसंख्यक आदिवासी, दलित, पिछड़ों को इतना मजबूत करेगी कि लोग ऐसे सामंती विचारधारा वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि ये लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा के नाम पर वोट मांगते हैं. हम लोगों का पेट भरकर, उन्हें स्वरोजगार देकर, उनके पैर पकड़कर वोट मांगते हैं.
इनके बड़े-बड़े व्यापारी देश को लूटकर विदेशों में बस जाते हैं. देश में छोटे-मोटे कारोबार करने वाले लोग, किसान कर्जा नहीं चुका पाते, तो उन्हें जेल भेज देते हैं. राज्य में सीएनटी, एसपीटी और 1932 का जो विषय रहा है, शिबू सोरेन के नेतृत्व में राज्य मिला, उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 1932 का खतियान दिया जा रहा है. 27 फीसदी आरक्षण का कानून फिर से बहाल किया जा रहा है. यह साधारण चीज नहीं है.
Also Read: Jharkhand Vidhan Sabha Special Session: हेमंत सोरेन ने विपक्ष को राज्य को बर्बाद करने वाला गिरोह बताया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 नवंबर का कनेक्शन भी बताया. उन्होंने कहा कि पिछले साल इसी तारीख को हमने सरना कोड पास किया था. आज 11 नवंबर को ही 1932 का खतियान और ओबीसी को आरक्षण का अधिकार देने संबंधी बिल पास किया. उन्होंने बताया कि 11-11-1908 को ही छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट (सीएनटी) लागू हुआ था. आज का दिन संयोग नहीं है. बहुत ही शुभ है. स्वर्णाक्षरों में इस दिन को लिखा जायेगा.
श्री सोरेन ने कहा कि विपक्षी दलों के राजनीतिक हाशिये पर जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि हम जेल में भी रहकर आपका सूपड़ा साफ कर देंगे. सीबीआई, ईडी से हम डरने वाले नहीं हैं. विपक्ष की ओर से किसी सदस्य ने कुछ कहा, तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया- ‘ईश्वर इनकी जेब में रहते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




