Ranchi News : फिटजी के सेंटर बंद होने से बच्चों व अभिभावकों को झटका, करोड़ों डूबे

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News: पूरे देश भर के फिटजी के सेंटर रातों-रात बंद हो गये. वहीं, राजधानी में भी फिटजी के दोनों सेंटर बंद हो गये.

विज्ञापन

रांची. पूरे देश भर के फिटजी के सेंटर रातों-रात बंद हो गये. वहीं, राजधानी में भी फिटजी के दोनों सेंटर बंद हो गये. इससे राज्य के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में अटक गया है. यह खबर ऐसे समय में आयी है, जब आइआइटी जेइइ की परीक्षा चल रही है. फिटजी केंद्रों के अचानक बंद होने से कई विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को झटका लगा है. ये लोग लाखों रुपये की फीस का भुगतान कर चुके हैं. अभिभावकों को समझ में नहीं आ रहा है कि अब बच्चों की आगे की पढ़ाई कैसे होगी. कोचिंग सेंटर को जो एडवांस फीस दी गयी है, उसका क्या होगा? रांची में फिटजी के दोनों सेंटर बंद होने से अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूब गये हैं.

रांची में फिटजी के दो सेंटर संचालित थे

रांची में फिटजी के दो सेंटर संचालित थे, जहां अभिभावकों ने लाखों रुपये देकर बच्चों का नामांकन कराया था. बड़ा सवाल है कि अब उन पैसों का क्या होगा? अब तक फिटजी प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. मिली जानकारी के अनुसार रांची और डोरंडा सेंटर मिलाकर 2000 स्टूडेंट्स तैयारी कर रहे थे.

किसी ने लोन लेकर, तो किसी ने बिना क्लास किये भरी पूरी फीस

हद तो तब हो गयी, जब बच्चों से लाखों रुपये की फीस लेने के बाद बिना किसी नोटिस के सेंटर पर ताला लटका दिया गया है. किसी के मां-बाप ने लोन लेकर फीस भरी है, तो किसी ने अपनी पूरी कमाई बच्चे की पढ़ाई में झोंक दी. ऐसे ही कुछ अभिभावकों से बात की गयी, तो उनका कहना था कि कोचिंग सेंटर शुरू होगा या नहीं और शुरू होगा तो कब होगा, इसकी कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं दी जा रही है. इस स्थिति में बच्चों के साथ अभिभावकों की भी बेचैनी भी बढ़ गयी है. कई अभिभावक ऐसे भी हैं, जिनके बच्चों ने एक भी क्लास नहीं की, लेकिन वह फीस पूरी दे चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola