बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं कई निजी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड क्लीनिक, नहीं हो रही कोई कार्रवाई

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Oct 2022 12:41 PM

विज्ञापन

क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत निबंधन नहीं रहने पर निजी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों पर कार्रवाई फिलहाल नहीं के बराबर हो रही है.

विज्ञापन

क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत निबंधन नहीं रहने पर निजी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर कार्रवाई फिलहाल नहीं के बराबर हो रही है. इन सेंटरों का रजिस्ट्रेशन और इसका समय पर रिन्युअल नहीं कराने के कारण विभाग का अकेले रांची में ही करीब 1,03,17,312.58 रुपये से ज्यादा का बकाया हो गया है.

अप्रैल-मई में लगातार हुई थी कार्रवाई :

अप्रैल से लेकर मई के मध्य तक लगातार कार्रवाई हो रही थी. इस दौरान निरीक्षण तथा छापेमारी के दौरान करीब एक दर्जन सेंटर को बंद करने के साथ भारी जुर्माना भी लगाया गया. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पर भारी दबाव था, जिससे सात मई के बाद इस मामले में जांच प्रक्रिया शिथिल कर दी गयी.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्ट के तहत सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, पॉली क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर और रेडियोलॉजी सेंटर को एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराने या रिन्युअल कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बड़ी संख्या में केंद्रों ने निबंधन नहीं कराया.

महज 37 फीसदी सेंटर की ही हो सकी जांच :

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जून तक रांची के 266 अल्ट्रासाउंड और रेडियोलॉजी सेंटर की जांच करने का काम पूरा कर लेना था. हालांकि, अक्तूबर तक इसमें महज 98 सेंटर का ही भौतिक सत्यापन हो सका है. हाल ही में डीसी की अध्यक्षतावाली कमेटी ने आठ अल्ट्रासाउंड सेंटर का निबंधन और तीन के रिन्युअल की मंजूरी दी थी. उस वक्त इन सेंटरों के संचालन की खामियों पर चर्चा हुई थी.

जांच में ढिलाई का फायदा उठा रहे जांच केंद्र

रांची में चल रहे रेडियोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर में बड़ी संख्या में एक्ट के अधिकांश नियमों का पालन नहीं हो रहा है. यहां नियमों की धज्जियां उड़ा कर बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है. मरीजों से मनमानी फीस ली जा रही है. यहां तक कि अस्पताल आनेवाले हर मरीज का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ डेटा और मेडिकल हेल्थ रिकॉर्ड सेंटर के पास सुरक्षित नहीं है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola