सिविल सोसाइटी को मिला द्वितीय पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 10:00 PM
रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने को लेकर मिला सम्मान
प्रतिनिधि, डकरा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभानेवाले खलारी सिविल सोसाइटी को झारखंड में द्वितीय स्थान के लिए चुना गया. विश्व रक्तदान दिवस पर झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को रांची नामकुम आइपीएच ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उक्त सम्मान सिविल सोसाइटी को दिया गया. सोसाइटी के राजीव चटर्जी, कमलेश प्रसाद, अवधेश राय, प्रवीण प्रसाद, मुनेश्वर मुन्ना, विकास चौहान विक्की, ओमप्रकाश शर्मा को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. श्री गुप्ता ने कहा कि आप लोग ग्रामीण इलाके में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. अभियान में सरकार से जो भी सहयोग की आवश्यकता हो संबंधित अधिकारियों को जरूर बतायें. इससे आपके अनुभव से अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर काम किया जा सकेगा. सोसाइटी के लोगों ने कहा कि यह सम्मान खलारी के उन लोगों के लिए है जो शिविर में आकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं. सीसीएल का एनके प्रबंधन हमेशा सहयोग करता है और प्रबंधन के लोग स्वयं रक्तदान करके अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं. अभियान पूरी तरह एक टीम वर्क है. महाप्रबंधक ने टीम को दी बधाई : आम्रपाली-चन्द्रगुप्त एरिया के महाप्रबंधक अमरेश कुमार, एनके एरिया के महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने सिविल सोसाइटी के सदस्यों को सम्मान के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से सोसाइटी के सदस्य जिस प्रकार काम कर रहे हैं, वह काफी सराहनीय है. इस अभियान से जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र हैं. वहीं खलारी के कई गणमान्य लोगों ने भी टीम को बधाई दी है. चार साल में 3000 यूनिट रक्त संग्रह किया : 16 दिसंबर 2020 से अब तक सोसाइटी ने कुल 16 शिविर लगाये हैं. जिसमें 3000 यूनिट से भी अधिक ब्लड कलेक्ट कर सदर अस्पताल रांची को भेजा गया है. यही नहीं चार साल में 1500 से अधिक बीमार लोगों को इमरजेंसी में ब्लड उपलब्ध कराया गया है. 17वां शिविर 23 जून को डकरा अस्पताल में लगाया जाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










