Ranchi News: चुटिया थाना प्रभारी सस्पेंड, महिला के साथ किया था अभद्र व्यवहार

Updated:
विज्ञापन
Suspend

Suspend

Ranchi News: चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को सस्पेंड कर दिया गया है. महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में थाना प्रभारी के खिलाफ उक्त कार्रवाई की गयी है. निलंबन की अवधि पूरी होने तक इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत पुलिस लाइन में ही रहेंगे.

विज्ञापन

Ranchi News: राजधानी रांची के चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है. इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है. हालांकि वे निलंबन की अवधि में पुलिस लाइन में ही रहेंगे. सस्पेंड होने के बाद उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता के अलावा अन्य कोई भत्ता नहीं मिलेगा. पूरे मामले में आगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जायेगी. इससे पहले उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा जायेगा.

पुलिस अधिकारियों के पास आयी थी शिकायत

डीआइजी सह एसएसपी ने यह कार्रवाई सिटी डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर की है. जानकारी के अनुसार, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के दालपट्टी रोड निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता ने चुटिया थाना प्रभारी के खिलाफ महिला के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जांच में सामने आयी सच्चाई

मामले में डीआइजी सह एसएसपी ने सिटी डीएसपी को जांच करने का निर्देश दिया था. जांच के दौरान सिटी डीएसपी ने पाया कि थाना परिसर में शिकायतकर्ता के साथ थाना प्रभारी द्वारा असभ्य एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया था. थाना प्रभारी के इस व्यवहार के कारण पुलिस की छवि धूमिल हुई है. जांच में आये तथ्यों के आधार पर सिटी डीएसपी द्वारा डीआइजी सह एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी. इसी आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है.

इसे भी पढ़ें

सपरिवार रजरप्पा मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दामोदर नदी में करेंगे अस्थि विसर्जन

ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

रूपी सोरेन के चरणों में नतमस्तक हुए बाबा रामदेव, देखिये नेमरा की तस्वीरें

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola