बच्चों ने 22 भाषाओं में लिखी कहानी

Updated:
विज्ञापन
बच्चों ने 22 भाषाओं में लिखी कहानी

डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में मंगलवार को बच्चों के बीच विभिन्न भाषाओं में कहानी लेखन व कहानी वाचन का आयोजन

विज्ञापन

पिपरवार.

भारतीय भाषा उत्सव सप्ताह समारोह के छठे दिन डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में मंगलवार को बच्चों के बीच विभिन्न भाषाओं में कहानी लेखन व कहानी वाचन का आयोजन किया गया. इसमें सातवीं कक्षा के बच्चों ने 22 भारतीय भाषाओं में कहानी लिख कर व इसे सुना कर विविधता में एकता का संदेश दिया. इस अवसर पर हिंदी शिक्षक डीपी मिश्रा ने कहा ऐसे आयोजन का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान व प्रेम पैदा करना व भाषाई सुंदरता को समझाना था. आयोजन को सफल बनाने में सीसीसी इंचार्ज एसके पांडेय, वरीय शिक्षक एके लाल, एम मिश्रा, सौरभ सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola