कांके क्षेत्र में लोक आस्था का पर्व छठ धूमधाम से मना

Updated at : 28 Oct 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
कांके क्षेत्र में लोक आस्था का पर्व छठ धूमधाम से मना

क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

कांके.

क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया. जोड़ा पुल पोटपोटो नदी छठ घाट, अरसंडे पोटपोटो नदी छठ घाट, बोड़ेया पुल पोटपोटो नदी छठ घाट, होचर जुमार पुल छठ घाट, बीएयू झील, पिठोरिया तालाब, बुकरु तालाब समेत दर्जनों छठ घाट पर छठवर्तियों ने अस्ताचलगामी सूर्य व उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के उपरांत संपन्न हुआ. छठवर्तियों ने अपने परिवार की सुख, समृद्धि, पुत्र की लंबी आयु की कामना की. छठवर्तियों के लिए सभी घाटों पर विद्युत साज-सज्जा की व्यवस्था, दूध, नारियल, फल, पूजन सामग्री की व्यवस्था पूजा आयोजन कमेटी ने की थी. अरसंडे छठ घाट के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि कुमार बाग रोड से छठ घाट तक 2000 दीपक जलाकर रोड में रोशनी कर जगमग कर दिया गया था.

फोटो, बोड़ेया पुल पोटपोटो नदी छठ घाट पर पूजा करते छठव्रती.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola