सीनियर वुशु प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा चतरा जिला
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता में कोयलांचल के खिलाड़ियों ने चतरा जिले से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता में कोयलांचल के खिलाड़ियों ने चतरा जिले से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. चतरा जिला वुशु संघ से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत कर झारखंड में ओवरऑल दूसरे स्थान पर टीम रही. मुख्य अतिथि सुनिल सूर्यांत ने जिला सचिव रजी अहमद को ट्राॅफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जयपुर राजस्थान में आयोजित होनेवाले 35वां सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. शिवम उरांव, अंकित कुमार, अविनाश गंझू, भाषकर ठाकुर, आर्यन सिंह, शीतल कुमारी ने स्वर्ण पदक, विक्रम गंझू, जेठू गंझू और कुसुम कुमारी ने रजत पदक और पिंटू महतो ने कांस्य पदक प्राप्त किया है. सभी प्रो मुकुंद महतो, डाॅ कविता सिंह, उदय साहू, मिथलेश साहू, शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र दुबे व झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने बधाई दी है.27 डकरा 01, पदक विजेता खिलाड़ी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










