Ranchi News : जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों पर चार्जशीट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 12:11 AM

विज्ञापन

छह मार्च से मामले में गवाही होगी शुरू

विज्ञापन

रांची. पिस्टल व बीयर की बोतल से जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. अपर न्यायायुक्त सचिंद्र बिरुआ की अदालत ने आरोपी आलोक टोप्पो, अमृत टोप्पो, सुनील मुंडा और शुभम मुंडा पर आरोप गठित किया है. छह मार्च से इस मामले में गवाही शुरू होगी. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है. मामला कांके थाना क्षेत्र के पतंगाई गांव का है. मामले में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये थे. पुलिस ने मामले को संभाला था. 29 जनवरी 2024 की रात के आठ बजे शौर्यराज, अमित टोप्पो पतंगाई तालाब के पास खाना-पीना कर रहे थे. दोनों रात 10.30 बजे अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच चारों आरोपी आलोक टोप्पो, अमृत टोप्पो, सुनील मुंडा और शुभम मुंडा भी बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे. जब आरोपियों से शौर्यराज, अमित टोप्पो ने सड़क से गाड़ी हटाने की बात की, उसी दौरान आरोपियों ने पिस्टल और बीयर की बोतल से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों का सिर फट गया. घटना को लेकर एक फरवरी 2024 को कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola